वेदांता में आचार्य राजेंद्र जी महाराज के आशीर्वाद का पावन स्पर्श

वेदांता में आचार्य राजेंद्र जी महाराज के आशीर्वाद का पावन स्पर्श

वेदांता में आचार्य राजेंद्र जी महाराज के आशीर्वाद का पावन स्पर्श

 

वेदांता इंटरनेशनल स्कूल, कलौदा खुर्द में उस समय आध्यात्मिक और गरिमामय वातावरण का सृजन हो गया, जब पूज्य आचार्य राजेंद्र जी महाराज विद्यालय पधारे और अपने स्नेहपूर्ण आशीर्वाद से संपूर्ण विद्यालय परिवार को अभिभूत किया। उनके आगमन से विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्टाफ में विशेष उत्साह और श्रद्धा का भाव देखने को मिला।

विद्यालय परिसर में पहुंचने पर चेयरपर्सन शीला देवी, निदेशक इंजीनियर प्रदीप नैन एवं प्राचार्या वीना दारा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आचार्य जी का हृदय से स्वागत किया। पारंपरिक स्वागत के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष विधिवत दीप प्रज्वलन से किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ ही पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार हुआ।

ये खबर भी पढ़े –CBSE 12वीं रिजल्ट जल्द, छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला 

इसके उपरांत आचार्य राजेंद्र जी महाराज विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण हेतु गए। पृथ्वी दिवस के पावन अवसर पर उन्होंने एक पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रकृति की सेवा ही सच्ची पूजा है और प्रत्येक विद्यार्थी को अपने जीवन में कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए।
उनके प्रेरणादायक शब्दों ने विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति सजग और जिम्मेदार बनने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के दौरान आचार्य जी ने विद्यालय में निर्माणाधीन स्केटिंग ग्राउंड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए विद्यालय प्रबंधन की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियाँ भी विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
निदेशक इंजीनियर प्रदीप नैन ने बताया कि विद्यालय विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएँ प्रदान करने हेतु निरंतर प्रयासरत है। वहीं प्राचार्या वीना दारा ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य शिक्षा के साथ संस्कार और व्यक्तित्व निर्माण पर विशेष ध्यान देना है।

इस विशेष अवसर पर विद्यालय परिवार में उल्लास और गर्व का वातावरण रहा। आचार्य जी के आशीर्वाद और मार्गदर्शन ने सभी को नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच प्रदान की।
कार्यक्रम का समापन मंगलकामनाओं और सामूहिक आशीर्वाद के साथ हुआ। यह दिन वेदांता इंटरनेशनल स्कूल, कलोदा खुर्द के लिए एक प्रेरणादायक और अविस्मरणीय क्षण के रूप में सदैव स्मरणीय रहेगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!