शिक्षा भारती मॉडल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बैसाखी का पावन पर्व
शिक्षा भारती मॉडल स्कूल के प्रांगण में आज बड़ी धूमधाम से बैसाखी का पावन त्यौहार मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, जिसमें पंजाबी लोक नृत्य भांगड़ा और गिद्दा की मनमोहक प्रस्तुतियां सबका ध्यान आकर्षित करने में सफल रहीं।कार्यक्रम में विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बैसाखी के महत्व को दर्शाते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों द्वारा पंजाबी परिधानों में सजे-धजे होकर की गई प्रस्तुतियों ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने बैसाखी के इतिहास और महत्व पर आधारित नाटक भी प्रस्तुत किया, जिसके माध्यम से उन्होंने दर्शकों को बैसाखी के पीछे छिपे सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहलुओं से अवगत कराया। साथ ही, विद्यालय के प्रांगण को बहुत अच्छे से सजाया गया जिसने सभी का मन मोह लिया।इस अवसर पर विद्यालय के मुख्य अध्यापक श्री अनिल चहल ने कहा कि बैसाखी जैसे पारंपरिक त्योहारों के माध्यम से हम अपने बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़े रखने का प्रयास करते हैं।
ये खबर भी पढ़े – Punjab Police Constable Recruitment 2026: 3298 Posts, Eligibility
यह त्योहार न केवल फसल के उत्सव का प्रतीक है, बल्कि गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा खालसा पंथ की स्थापना का भी प्रतीक है।विद्यालय के डायरेक्टर श्रीमान वीरेंद्र बिढान ने अपने संबोधन में कहा कि,हमारा उद्देश्य छात्रों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक धरोहर से भी परिचित कराना है। इस प्रकार के आयोजन बच्चों में सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम के चेयरमैन श्री प्रवीण कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुझे गर्व है, कि हमारे विद्यालय के बच्चे न केवल पढ़ाई में अग्रणी हैं, बल्कि सांस्कृतिक गतिविधियों में भी पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हैं।
बैसाखी जैसे त्योहार हमें अपनी जड़ों से जोड़े रखते हैं और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति का परिचय देते हैं।समारोह के अंत में विद्यालय के सचिव श्री सुनील कुमार ने सभी छात्रों और शिक्षकों को इस सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया और आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में भी इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन जारी रहेगा।