15 मार्च को पैरामाउंट इंटरनेशनल स्कूल में होगा ओपनिंग का भव्य आयोजन  जादूगर सूर्या सम्राट शो के साथ

15 मार्च को पैरामाउंट इंटरनेशनल स्कूल में  होगा ओपनिंग का भव्य आयोजन  जादूगर सूर्या सम्राट शो के साथ

 

15 मार्च 2026 को पैरामाउंट इंटरनेशनल स्कूल ग्रैंड ओपनिंग का समारोह बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाएगा। इस विशेष अवसर को यादगार बनाने के लिए प्रसिद्ध जादूगर सूर्या सम्राट विद्यालय के प्रांगण में मैजिक शो प्रस्तुत करेंगे, जो अभिभावकों और अतिथियों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा।
विद्यालय के अध्यक्ष प्रदीप नैन ने बताया कि यह कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रहेगा। इस विशेष कार्यक्रम में जादूगर सूर्या सम्राट अभिभावको, बच्चों और अतिथियों के मनोरंजन के लिए जादूई करतब प्रस्तुत करेंगे‌। ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों के अंदर मनोरंजन के साथ-साथ कल्पना शक्ति रचनात्मक सोच को बढ़ावा मिलेगा।

विद्यालय की प्रबंधन समिति ने बताया कि पैरामाउंट इंटरनेशनल स्कूल का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है ताकि वे शिक्षा के साथ-साथ खेल,संस्कृति गतिविधियों और नैतिक मूल्यों में भी आगे बढ़ सके। विद्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त कक्षाएं,प्रशिक्षित शिक्षक , खेल मैदान और विभिन्न  गतिविधियों की व्यवस्था की गई है । इस ग्रैंड ओपनिंग समारोह के दौरान विद्यालय के प्रांगण में आधुनिक सुविधाओं ,स्मार्ट कक्षाओं,खेल मैदान और शैक्षणिक वातावरण से भी अभिभावको को अवगत कराया जाएगा । इस कार्यक्रम में नरवाना और उसके आसपास क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, अभिभावक और विद्यार्थी शिरकत करेंगे।

ये खबर भी पढ़े- District Court Nuh Recruitment 2026: 8 Posts, Eligibility

Different than other…

  • Yagay Shala (Hawan Kund)
  • AC Classroom
  • Cricket Academy
  • Boxing Academy.
  • Kabaddi Academy
  • Auditorium Hall
  • Swimming Pool
  • 10 Acre Campus
  • 6 Days Hostel Facility
  • Mess for lunch to every student.

Leave a Comment

error: Content is protected !!