महिला दिवस: साइबर सिक्योरिटी और AI निःशुल्क कार्यशाला सफल
महिला दिवस के उपलक्ष्य में यूनिक कंप्यूटर सेंटर द्वारा 9 मार्च से 14 मार्च 2026 तक साइबर सिक्योरिटी और आर्टिफिशियल इंटेलजेंसी की 5 दिवसीय निःशुल्क कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका आज सफलतापूर्वक समापन किया गया।
इस कार्यशाला में आसपास क्षेत्र की अनेक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों में शिक्षिकाएं, गृहिणियां, बैंक कर्मचारी तथा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाएं शामिल रहीं। कार्यशाला के दौरान महिलाओं को साइबर सुरक्षा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और आधुनिक तकनीकों के बारे में बताया गया, ताकि वे स्वयं को, अपने परिवार को तथा अपने बच्चों को ऑनलाइन खतरों से सुरक्षित रख सकें।
कार्यशाला के दौरान महिलाओं को साइबर सुरक्षा के प्रारंभिक स्तर से लेकर उन्नत स्तर तक के कई महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें बताया गया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, किसी भी अनचाही एप्लिकेशन को अपने मोबाइल में इंस्टॉल न करें तथा अपने केवाईसी से संबंधित दस्तावेज किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। साथ ही व्हाट्सऐप की सुरक्षा सेटिंग्स और डिजिटल सुरक्षा के कई महत्वपूर्ण फीचर्स के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

इस अवसर पर सेंटर की संचालिका रेखा भारद्वाज ने महिलाओं को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि आज के समय में मोबाइल और इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही साइबर अपराधों से बचने का सबसे प्रभावी उपाय है।
कार्यक्रम के दौरान सेंटर संचालक पवन भारद्वाज ने महिलाओं को डिजिटल युग में हमेशा सजग और जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में साइबर धोखाधड़ी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक होना बहुत जरूरी है।
ये खबर भी पढ़े – Punjab Police Constable Recruitment 2026: 3298 Posts, Eligibility
कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को व्यावहारिक तरीके से मोबाइल में सुरक्षा सेटिंग्स करना भी सिखाया गया, जिससे सभी महिलाओं ने अपने फोन में तुरंत ही इन सेटिंग्स को लागू किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्टाफ सदस्य नीतू, तमन्ना, आशिष, राहुल, निष्ठा और निधि का विशेष सहयोग रहा।
प्रतिभागी महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होने चाहिए। उन्होंने यूनिक कंप्यूटर सेंटर की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए बहुत आवश्यक हैं।
उल्लेखनीय है कि यूनिक कंप्यूटर सेंटर पिछले लगभग 20 वर्षों से क्षेत्र में कंप्यूटर शिक्षा प्रदान कर रहा है। हाल ही में बढ़ रहे साइबर अपराधों को देखते हुए सेंटर ने समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान भी शुरू किया है, जिसके तहत समय-समय पर निःशुल्क सेमिनार और कार्यशालाएं आयोजित की जाती हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को जागरूक रहने और अपने परिवार व समाज को भी डिजिटल सुरक्षा के प्रति प्रेरित करने का संदेश दिया गया तथा सभी महिलाओं का सहभागिता के लिए धन्यवाद किया गया।
यूनिक कंप्यूटर सेंटर
पता: यूनिक कंप्यूटर सेंटर, प्रेम कबाड़ी वाली गली, नरवाना
फोन नंबर: 98964 99291