शिक्षा भारती मॉडल स्कूल में 29 मार्च को मनाया जाएगा 11वां वार्षिक महोत्सव
11वां वार्षिक महोत्सव
शिक्षा भारती मॉडल स्कूल,उझाना में 29 मार्च 2026 को 11वें वार्षिक महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। विद्यालय प्रशासन इस विशेष अवसर की तैयारियों में पूरी तरह से जुटा हुआ है। हर वर्ष की तरह इस बार भी कार्यक्रम को और अधिक भव्य, आकर्षक एवं यादगार बनाने के लिए विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी, जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देंगी।हर वर्ष की तरह इस बार का वार्षिक महोत्सव भी विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रहेगा क्योंकि कार्यक्रम की शुरुआत लकी ड्रॉ से होगी। सुबह 9:00 बजे तक पहुंचने वाले अभिभावकों में से चयन कर एक अभिभावक को चीफ गेस्ट तथा दो अभिभावकों को गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में सम्मानित किया जाएगा। वहीं कार्यक्रम के अंत में एक दूसरा लकी ड्रॉ भी निकाला जाएगा, जिसमें अंत तक उपस्थित रहने वाले पांच अभिभावकों को विशेष उपहार प्रदान किए जाएंगे।रंगारंग कार्यक्रमों की रहेगी शानदार प्रस्तुति कार्यक्रम की शुरुआत लैम्प लाइटिंग और सरस्वती वंदना से होगी।
इसके बाद बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी, जिनमें स्कूल नहीं जाना मैं, पंजाबी डांस, बेला चाओ, इनोसेंट किड्स, राधा-कृष्ण प्रस्तुति, इंग्लिश डांस (बार्बी गर्ल), राजस्थानी डांस, वेलकम डांस, इंग्लिश डांस, गुजराती डांस, फनी डांस, फेस्टिवल थीम प्रस्तुति, हरियाणवी डांस, नरसिम्हा, किसान थीम, वूमेन एम्पावरमेंट, हॉरर एक्ट और अंत में ग्रैंड फिनाले विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे।विद्यालय परिवार के अनुसार, इस बार का मंचन केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से संस्कृति, समाज, परंपरा, जागरूकता और रचनात्मकता का सुंदर संदेश भी दिया जाएगा।

छोटे बच्चों से लेकर वरिष्ठ कक्षाओं तक के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और मंच कौशल का शानदार प्रदर्शन करेंगे।वार्षिक महोत्सव के दौरान विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए विभिन्न पुरस्कार श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा। इनमें प्रमुख रूप से अटेंडेंस अवॉर्ड यूनिफॉर्म, लैंग्वेज एंड बिहेवियर अवॉर्ड स्टूडेंट ऑफ द ईयर अवॉर्ड बेस्ट हैंडराइटिंग अवॉर्ड अवेयर पेरेंट्स अवॉर्ड रहेंगे। ये सम्मान विद्यार्थियों में अनुशासन, नियमितता, व्यक्तित्व विकास, सुंदर लेखन तथा अभिभावकों में जागरूक सहभागिता को प्रोत्साहित करने का कार्य करेंगे।
ये खबर भी पढ़े – Punjab Police Constable Recruitment 2026: 3298 Posts, Eligibility
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अनिल चहल जी के अनुसार, 11वां वार्षिक महोत्सव विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, अनुशासन और सांस्कृतिक विकास का जीवंत मंच है, जो उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।विद्यालय के डायरेक्टर श्री विरेंद्र बिढा़न जी ने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों से भी समृद्ध बनाना है, और यह वार्षिक महोत्सव उसी सोच का सशक्त उदाहरण है।विद्यालय के अध्यक्ष श्री प्रवीण कुमार जी ने कहा कि वार्षिक महोत्सव बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने और अभिभावकों को अपने बच्चों की उपलब्धियों पर गर्व महसूस करने का सुनहरा अवसर देता है।विद्यालय के सचिव श्री सुनील कुमार ने कहा कि शिक्षा भारती मॉडल स्कूल का 11वां वार्षिक महोत्सव निश्चित रूप से विद्यार्थियों, अभिभावकों और अतिथियों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव साबित होगा।