शिक्षा भारती मॉडल स्कूल उझाना में 11वां वार्षिक उत्सव की धूम

शिक्षा भारती मॉडल स्कूल उझाना में 11वां वार्षिक उत्सव की धूम

शिक्षा भारती मॉडल स्कूल उझाना में 11वां वार्षिक उत्सव की धूम

 

शिक्षा भारती मॉडल स्कूल, उझाना में शनिवार को 11वां वार्षिक महोत्सव बड़े ही भव्य एवं यादगार अंदाज में आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगी सजावट, उत्साह और उल्लास से सराबोर नजर आया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, अभिभावकों और अतिथियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ा दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रूप से लैम्प लाइटिंग एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। विभिन्न प्रस्तुतियों में पंजाबी डांस, राधा-कृष्ण नृत्य, इंग्लिश डांस (बार्बी गर्ल), राजस्थानी एवं गुजराती लोकनृत्य, हरियाणवी डांस, किसान थीम, वूमेन एम्पावरमेंट, हॉरर एक्ट तथा ग्रैंड फिनाले विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

शिक्षा भारती मॉडल स्कूल उझाना में 11वां वार्षिक उत्सव की धूम
शिक्षा भारती मॉडल स्कूल उझाना में 11वां वार्षिक उत्सव की धूम

 

छोटे बच्चों से लेकर वरिष्ठ कक्षाओं तक के विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।हर वर्ष की तरह इस बार भी लकी ड्रॉ कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा। सुबह 9 बजे तक पहुंचे अभिभावकों में से चयन कर श्री भीम सिंह, श्रीमती मनजीत कुमारी, श्री प्रदीप, श्रीमती गीतू, श्री मलकीत एवं श्रीमती सोनिका को गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम के अंत में निकाले गए लकी ड्रॉ में पांच अभिभावकों को विशेष उपहार प्रदान किए गए।

शिक्षा भारती मॉडल स्कूल उझाना में 11वां वार्षिक उत्सव की धूम
शिक्षा भारती मॉडल स्कूल उझाना में 11वां वार्षिक उत्सव की धूम

 

महोत्सव के दौरान विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। इनमें अटेंडेंस अवॉर्ड, यूनिफॉर्म अवॉर्ड, लैंग्वेज एंड बिहेवियर अवॉर्ड, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, बेस्ट हैंडराइटिंग तथा अवेयर पेरेंट्स अवॉर्ड प्रमुख रहे।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल चहल ने कहा कि वार्षिक महोत्सव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त मंच है।

ये खबर भी पढ़े – Punjab Police Constable Recruitment 2026: 3298 Posts, Eligibility

वहीं डायरेक्टर विरेंद्र बिढ़ान ने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ नैतिक व सांस्कृतिक मूल्यों से भी समृद्ध बनाना है। अध्यक्ष प्रवीण कुमार एवं सचिव सुनील कुमार ने भी कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे अविस्मरणीय बताया।समग्र रूप से शिक्षा भारती मॉडल स्कूल का 11वां वार्षिक महोत्सव भव्यता, अनुशासन और सांस्कृतिक विविधता का अद्भुत संगम साबित हुआ, जिसने सभी उपस्थित लोगों को गर्व और आनंद से भर दिया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!