
सोनू राणा (राज़)
मैं अंबेडकरवादी हूं
कंद मूल खाकर पला जंगलों का मैं आदि हूं
मानवता के लिए खड़ा हुआ मैं अंबेडकरवादी हूं
हल चलाता खेत में, मैं वो वृद्ध किसान हूं
दुश्मन ना देखे आंख भर, सीमा पर खड़ा जवान हूं
मैं ए.पी.जे. कलाम जैसे मुसलमान का आदी हूं
मानवता के लिए खड़ा हुआ मैं अंबेडकरवादी हूं
मैं हिंदुत्व को करूं प्रणाम सबको बोलूं राम-राम
मैं हिंदुत्व को करूं प्रणाम सबको बोलूं राम-राम
भगवा पगड़ी और वस्त्र पहन खड़ा, मैं विवेकानंद का आदी हूं
मानवता के लिए खड़ा हुआ मैं अंबेडकरवादी हूं
मैं पहली महिला शिक्षक हूं जो सावित्रीबाई फुले थे
मैं भीमराव अंबेडकर हूं विदेशी 2 मिनट भी भूले थे
मैं वो कलम हूं “राज़” की जो सच्चाई की आदी हूं
मानवता के लिए खड़ा हुआ में अंबेडकरवादी हूं
मैं सिख हूं पंज “क” धारी , जो अपनी गरिमा जानता हूं
हिंदू मुस्लिम पर तुम लड़ो मैं सबको अपना मानता हूं
मैं राम रहीम और इसाई नहीं बस हिमालय की वादी हूं
मानवता के लिए खड़ा हुआ मैं अंबेडकरवादी हूं
सोनू राणा (राज़)
ये कविता भी पढ़े – तारीफ़ वक्त की मोहताज नहीं होती