CBSE 12वीं रिजल्ट जल्द, छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला
CBSE बोर्ड की 12वीं कक्षा के लाखों छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। खबरों के मुताबिक, बोर्ड इस हफ्ते किसी भी समय रिजल्ट जारी कर सकता है। अनुमान है कि Central Board of Secondary Education अगले 24 से 48 घंटों के भीतर परिणाम घोषित कर सकता है, जिससे करीब 18.5 लाख छात्रों को राहत मिलेगी।
इस साल 12वीं की परीक्षा में लगभग 10.2 लाख छात्र और 8.3 लाख छात्राएं शामिल हुई थीं। रिजल्ट जारी होते ही छात्र अपनी मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट्स results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर देख सकेंगे।
सर्वर पर ज्यादा लोड से बचने के लिए बोर्ड ने वैकल्पिक व्यवस्था भी की है। छात्र DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए भी अपना स्कोरकार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
ये खबर भी पढ़े – Punjab Police Constable Recruitment 2026: 3298 Posts, Eligibility
गौरतलब है कि इस बार 10वीं का रिजल्ट पहले ही 15 अप्रैल को घोषित किया जा चुका है, जिसमें 93.70% छात्र पास हुए थे। अब सभी की नजरें 12वीं के पास प्रतिशत और टॉपर्स की सूची पर टिकी हैं। पिछले साल 12वीं का पास प्रतिशत 87.98% रहा था, जहां लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी पहले से तैयार रखें, ताकि रिजल्ट आते ही बिना किसी परेशानी के तुरंत अपना परिणाम देख सकें।