यूनिक कम्प्यूटर सेन्टर में आयोजित हुआ ओपन इंटरव्यू

यूनिक कम्प्यूटर सेन्टर में आयोजित हुआ ओपन इंटरव्यू

यूनिक कम्प्यूटर सेन्टर में आयोजित हुआ ओपन इंटरव्यू

नरवाना,  – यूनिक कम्प्यूटर सेन्टर में आज एक ओपन इंटरव्यू का आयोजन किया गया, जिसमें जिन विद्यार्थियों ने विभिन्न कोर्स कम्पलीट किए हैं और एडवांस्ड स्किल्स हासिल की हैं, उन्होंने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस इंटरव्यू में हरिसंस फार्मा शूटिकल्स वर्क्स और एमएस अंकुर एंड एसोसिएट ने अपने ऑफिस के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया।

हरिसंस फार्मा शूटिकल्स वर्क्स की टीम में एमडी श्री प्रणव आर्या, मैनेजर मोहन शर्मा और अंशुल गर्ग शामिल थे, जिन्होंने इंटरव्यू के दौरान ही कई विद्यार्थियों को जॉब ऑफर की। सीए अंकुर गर्ग ने भी अपने ऑफिस के लिए योग्य उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया।

ये खबर भी पढ़े –CBSE 12वीं रिजल्ट जल्द, छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला 

सेन्टर संचालिका, रेखा भारद्वाज ने कहा, “हम समय समय पर इस तरह के ओपन इंटरव्यू रखते हैं, जिसमें समाज में रोजगार के प्रति जो भ्रांतियां फैली हुई हैं, उनको दूर करने के लिए बच्चों को प्रेरित किया जाता है। हम बच्चों को टेलीका, साइबर सिक्योरिटी, आई का इन सबका प्रैक्टिकल यूज सिखा करके ट्रेनिंग देते हैं, ताकि वे रोजगार के लिए तैयार हो सकें। आज के इस डिजिटल युग में, स्किल और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है।”

यूनिक कम्प्यूटर सेन्टर में आयोजित हुआ ओपन इंटरव्यू
यूनिक कम्प्यूटर सेन्टर में आयोजित हुआ ओपन इंटरव्यू

 

सेन्टर संचालक पवन भारद्वाज ने कहा, “रोजगार बहुत है, सिर्फ स्किल सीखने की जरूरत है। हम बच्चों को स्किल सिखाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि वे अपने पैरों पर खड़े हो सकें। हमें गर्व है कि हमारे विद्यार्थी न केवल रोजगार प्राप्त कर रहे हैं, बल्कि अपने समुदाय में भी सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं।”

इस ओपन इंटरव्यू में भाग लेने वाले विद्यार्थियों ने अपनी तैयारी और आत्मविश्वास का अच्छा प्रदर्शन किया, जिससे उन्हें रोजगार के अवसर प्राप्त हुए। यूनिक कम्प्यूटर सेन्टर की ओर से सभी चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

सेन्टर के स्टॉफ मेंबर नीतू निधि, निष्ठा, आशिष, तमन्ना और राहुल ने इंटरव्यू लेने आए सभी का आभार व्यक्त किया और दिल से धन्यवाद दिया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!