UGC New Rules 2026 Explained

UGC New Rules 2026 Explained: UGC Act, Equity Regulations & Key Guidelines

यूजीसी विधेयक 2026

यूजीसी अधिनियम 2026 के तहत विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने देश भर के उच्च शिक्षा संस्थानों में भेदभाव के खिलाफ सुरक्षा उपायों को मजबूत करने के लिए नए नियम लागू किए है। यूजीसी अधिनियम 2026 का उद्देश्य उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देना और जाति आधारित भेदभाव को रोकना तथा इसके साथ साथ  शैक्षणिक संस्थानों में समानता प्रदान करना है। यह विनिमय सभी विश्वविद्यालय और कॉलेज पर लागू होते हैं जो यूजीसी से मान्यता प्राप्त है।

यूजीसी के नए नियम

देखा जाए तो आजकल उच्च शिक्षा संस्थानों में भेदभाव के मामले बढ़ते जा रहे हैं इन मामलों से  निपटने के लिए यूजीसी ने नए नियम अधिसूचित किए हैं। यूजीसी ने जो नए नियम बनाए हैं जिसका उद्देश्य भेदभाव को खत्म करना है और उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए सभी को समान अवसर देना है वह इस प्रकार है –

  • समान अवसर प्रदान करने के लिए केंद्र की स्थापना करना
  • इक्विटी  समितियों  का गठन करना
  • हेल्पलाइन और ऑनलाइन शिकायत प्रणाली 24 घंटे चलने वाली है
  • इसमें संस्थानों की प्रत्यक्ष रूप से जवाबदेही होगी
  • संरक्षण में ओबीसी को शामिल करना

वर्ष 2026 के  यूजीसी समिति के सदस्य

सन 1945 में यूजीसी समिति का गठन   दिल्ली,  अलीगढ और  बनारस   विश्व विद्यालयों की देख-रेख के लिए  किया । इसके बाद केंद्र सरकार ने 1952 में उच्च शिक्षा संस्थानों की निगरानी कीजिम्मेवारी सौपी । इस समिति के निम्नलिखित सदस्य शामिल हैं –

  • संस्था प्रमुख
  • तीन वरिष्ठ संकाय सदस्य
  • एक कर्मचारी
  • दो छात्र प्रतिनिधि
  • नागरिक समाज के दो प्रतिनिधि

यूजीसी का पूरा नाम – 

यूजीसी का पूरा नाम विश्वविद्यालय अनुदान आयोग है। सन 1956 में संसद द्वारा इसकी स्थापना की गई जो शिक्षा मंत्रालय के अधीन थी । यह पूरे भारत में उच्च शिक्षा के मापदंडों को बनाए रखने के लिए जिम्मेदार है।

अभी हम विश्वविद्यालय अनुदान आयोग क्या है इसके बारे में जानते हैं-

इसकी स्थापना 1956 में हुई थी । यह भारत में उच्च शिक्षा के मापदंडों को बनाए रखने के लिए जिम्मेदार एक वैधानिक निकाय है। इसमें विश्वविद्यालय के साथ सामजस्य स्थापित करना, अनुदान वितरण और उच्च शिक्षा सुधारो पर सलाह देना शामिल है। मौलाना अब्दुल कलाम आजाद  ने  सन 1953 में औपचारिक रूप से इसका उद्घाटन किया। सन 1956 में इसे वैधानिक निकाय का दर्जा प्राप्त हुआ।

यूजीसी विधेयक 2026 में क्या नया है?

  • भेदभाव को सही और स्पष्ट रूप से परिभाषित करता है
  • समयसीमाएं सख्त लागू करता है
  • इसमें संस्थानों पर जवाबदेही तय करता है
  • संरचनात्मक सुधारो को अनिवार्य बनाता है

यूजीसी विधेयक  2026 अनुपालन न करने पर कैसा दंड मिलता है-

इस विधेयक के अनुसार जो संस्थान अनुपालना नहीं करता  संस्थानों को  शैक्षणिक कार्यक्रमों  के लिए अनुमति से दूर रखा जा सकता है और यूजीसी की योजनाओं से बाहर या फिर मान्यता रद्द की जा सकती है।

यूजीसी ने 2026 में नए नियम को क्यों लागू किया?

उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देना, भेदभाव को रोकना और छात्र कल्याण की रक्षा तथा तंत्र को मजबूत करने के लिए नए नियम लागू किए गए। बढ़ते भेदभाव के मामलों से निपटने के लिए न्यायालय ने 2012 में निर्धारित विनियमों को और अधिक कठोर बनाने का निर्देश दिया था । वर्तमान में वर्षों में ऐसे मामलों की संख्या 118.40% वृद्धि हुई है।

वर्ष / विवरण शिकायतों की संख्या
2017–18 173
2023–24 378
बढ़ोतरी (संख्या) 205
बढ़ोतरी (%) 118.40%

 

यूजीसी अधिनियम 2026 के अनुसार शिकायत कैसे दर्ज करें?

जिन उम्मीदवारों को कोई समस्या आती है उन समस्याओं को समाधान के लिए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से  24 घंटे चलने वाली इक्विटी या हेल्पलाइन पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं । वे लिखित में भी शिकायत भेज सकते हैं इसके लिए वे अवसर केंद्र को ईमेल भेज सकते हैं।

क्या यूजीसी बिल पास हुआ या नहीं?

संसद द्वारा यूजीसी विधेयक 2026 पारित कानून नहीं हुआ है । यह उच्च शिक्षा संस्थानों में विश्वविद्यालय  अनुदान आयोग द्वारा जाति आधारित भेदभाव को समाप्त करने के लिए दिशानिर्देश है।

 

2 thoughts on “UGC New Rules 2026 Explained”

Leave a Comment

error: Content is protected !!