यूजीसी पर लगी रोक पर क्या बोली मायावती? मायावती ने सवर्णो के लिए क्या कहा?
यूजीसी पर लगी रोक
वर्तमान में यूजीसी द्वारा लागू किए गए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। यूजीसी द्वारा नए-नियम शिक्षा संस्थानों में जातिवाद और भेदभाव को रोकने के उद्देश्य से बनाए गए थे, परंतु इन्हें लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। यूजीसी और केंद्र सरकार को नोटिस जारी करते हुए अदालत ने निर्देश दिया है कि जब तक इसे पूरी तरह से ड्राफ्ट नहीं किया जाता तब तक नए नियमों को लागू न किया जाए।
सुप्रीम कोर्ट ने यह कहा कि 75 साल के स्वतंत्र भारत में हमने जाति रहित समाज की दिशा में प्रगति की है और अब पीछे जाने का समय नहीं है। कोर्ट में याचिकाकर्ताओं यह दलील दी थी कि नज नियमों से केवल एसटी,एससी और ओबीसी वर्ग के खिलाफ भेदभाव का उल्लेख है जबकि सामान्य वर्ग को इससे से बाहर रखा गया है। अदालत ने इस बात पर गंभीर टिप्पणी करते हुए केंद्र और यूजीसी को निर्देश दिया है कि सभी पक्षों की राय और उचित प्रतिनिधियों को शामिल किया जाए।
मायावती का बयान और सवर्ण समाज के लिए मायावती ने क्या कहा
सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया उन्होंने कहा की वर्तमान में हालात देखकर यह फैसला बिल्कुल उचित है। उन्होंने कहा कि यूजीसी ने नए नियम लागू करते समय सभी वर्गों को विश्वास में लेना चाहिए था और जांच कमेटी में भी स्वर्ण वर्ग का एक उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना चाहिए था जो उन्होंने नहीं किया।
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, यूजीसी द्वारा देश के सरकारी व निजी विश्वविद्यालयों मे जातिवादी घटनाओं को रोकने के लिए जो नये नियम लागू किये गये है, जिससे सामाजिक तनाव का वातावरण पैदा हो गया है। ऐसे वर्तमान हालात के मद्देनजर रखते हुये माननीय सुप्रीम कोर्ट का यूजीसी के नये नियम पर रोक…
— Mayawati (@Mayawati) January 29, 2026
यूजीसी नए नियमों का उद्देश्य और विवाद
यूजीसी ने उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने और भेदभाव को रोकने के लिए 13 जनवरी को नया नियम अधिसूचित किए थे। इन नियमों के अनुसार निजी विश्वविद्यालय और सरकारी विश्वविद्यालय को निर्देश दिया गया था कि वे जाति के आधार पर जो भेदभाव हो रहे हैं उन्हें रोके और एसटी, एससी और ओबीसी वर्ग के खिलाफ भेदभाव पर नजर रखें।
लेकिन इन नियमों को लेकर सामान्य वर्ग के लोगों ने नाराजगी जाहिर की। याचिकाकर्ताओं का तर्क था कि नियमों में कुछ वर्गों को ध्यान में रखा गया है जबकि सामान्य वर्ग को भेदभाव का सामना करने का अधिकार नहीं दिया गया है ।इसी कारण सुप्रीम कोर्ट ने नए नियमों पर रोक लगा दी और कहा सभी पक्षों की राय और उचित प्रतिनिधित्व जरूरी है। यूजीसी ने जो नए नियम लागू किए उनका उद्देश्य समाज में समानता बढ़ाना था लेकिन नई नियमों को लागू करने की प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं थी उसमें सभी की सहभागिता नहीं थी इसलिए विवाद उत्पन्न हो गया।
नए नियमों में सुधार और सभी वर्गों को शामिल करना आवश्यक
सुप्रीम कोर्ट के फैसला आने के बाद यूजीसी और केंद्र के लिए चुनौती होगी कि नए नियम किस तरह से तैयार किए जाएं की सभी वर्गों को संतुलित और निष्पक्ष रूप से शामिल किया जाए जिससे समानता को बढावा मिले और भेदभाव कम हो। मायावती ने इस स्थिति को अवसर बताया है कि इस समाज में स्थिरता बनाए रखने और सामाजिक तनाव को कम करने के लिए हम सभी कटिबद्ध हो। इस मामले में सिर्फ कानून दृष्टि से ही नहीं बल्कि सामाजिक दृष्टि से भी सुधार होना जरूरी है इसमें सभी वर्गों की भागीदारी अति आवश्यक है तभी हम इस समस्या का समाधान कर सकते हैं। आने वाले दिनों में यूजीसी नए नियमों में संशोधन कर सकती है और एक लंबी चर्चा होने की संभावना है ताकि शिक्षा संस्थानों में समानता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके।
मायावती का यह बयान स्वर्ण समाज के लिए एक स्पष्ट संदेश है कि नियम बनाते समय उनकी आवाज को भी महत्व दिया जाए और किसी भी वर्ग को नजर अंदाज न किया जाए । इस कदम से बहुजन समाज और सवर्ण दोनों वर्गों के बीच संतुलन बनाए रखना संभव हो सकेगा।