India-US ट्रेड डील के तहत Harley-Davidson बाइक्स होंगी सस्ती, बड़ी मोटरसाइकिलों पर 0% टैक्स संभव

खबर संक्षेप में –
- भारत और अमेरिका India US Trade deal
- india US & Harely Davidson
- खुशखबरी बड़ी बाइक वालों के लिए
- हार्ले बाइक्स कितनी सस्ती होगी
- लग्जरी कारों में बदलाव में राहत
- लग्जरी कारों में बदलाव में राहत
- इलेक्ट्रिक गाड़ियों को रखा गया बाहर
- क्या ऑटो बाजार में परिवर्तन होगा
अब खबरे विस्तार से-
भारत और अमेरिका India US Trade deal
India US Trade deal : भारत और अमेरिका में जिस मुद्दे पर लंबे समय से बहस चल रही थी उस पर भारत ने हा कर दी है। अब बड़ी और महंगी मोटरसाइकिल पर इंपोर्ट ड्यूटी हटाने का फैसला कर लिया है। अब बड़ी बाइक्स पर कोई टैक्स नहीं लगेगा जिससे बाइक भारत में कम कीमत पर बिकेंगी।अब Harely Davidson जैसी बाइक सस्ते दामों पर खरीद पाओगे।
india US & Harely Davidson
अगर हम india US & Harely Davidson बाइक की बात करें तो भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड समझौता फाइनल हो गया है। वाशिंगटन और दिल्ली के बीच लंबी बातचीत हुई। इन सब से जाहिर होता है की जो लोग एक्सपोर्ट करते थे ऑटो सेक्टर में अब उनके लिए कुछ राहत होने वाली है। उन लोगों पर जो भारी इंपोर्ट ड्यूटी लगी थी अब उसमें राहत मिलेगी। विदेशों से आने वाली कुछ मोटरसाइकिल और गाड़ियों पर टैक्स कम हो जाएगा । इसका सीधा असर शोरूम और सड़कों तक दिखेगा।
खुशखबरी बड़ी बाइक वालों के लिए
सूत्रों के हवाले से पता चला है जो बड़ी मोटरसाइकिल हैं 800 सीसी से 1600 सीसी इंजन वाली उन पर कोई इंपोर्ट ड्यूटी नहीं लगेगी। जिसका सीधा लाभ इंडियन मोटरसाइकिल और हार्ले डेविडसन जैसी बाइक ब्रांड को मिलेगा। अब उनके सपने पूरे होंगे जो लंबे समय से प्रीमियम ब्रांड वाली बाइक खरीदना चाह रहे थे । क्योंकि अब उनकी कीमतें कम होने वाली है।

हार्ले बाइक्स कितनी सस्ती होगी
अगर देखा जाए तो पहले हार्ले बाइक्स पर 44 फ़ीसदी टैक्स लगता था, जिसमें 40 बेसिक कस्टम ड्यूटी और सोशल वेलफेयर में 4 फ़ीसदी चार्ज लगता था ।अब वह समाप्त। हो जाएगा। अब जो व्यक्ति हार्लिक का शौकीन है उनके लिए कीमतों में कटोती उम्मीद बढ़ सकती है। अभी कंपनी द्वारा फाइनल प्रक्रिया जल्द ही जारी की जा सकती है।
यह पहली बार नहीं हुआ कि प्रीमियम बाइक पर टैक्स में कटौती हुई है 2025 में भी ऐसा हुआ है। उसे समय भी 5 से 20 फ़ीसदी कस्टम ड्यूटी घटाई थी लेकिन अब नई डील के कारण बड़ी बाइक्स और भी सस्ती हो जाएंगी।
दुनिया की सबसे पुरानी मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी हार्ले डेविडसन है जिसकी शुरुआत 1903 में हुई। क्योंकि भारी इंपोर्ट ड्यूटी लग गई थी और बिक्री कम हुई जिससे बाइक महंगा बना दिया था।
अगर देखा जाए हार्ले की असली उम्मीद 440 सीसी प्लेटफार्म से है। एचडी एक्स 440 टी और एचडी एक्स 440 बाइक्स 2.79 लाख और 2.35 लाख रुपए की कीमत पर बिकती है। राजस्थान की नीमराना स्थित हीरो मोटोकॉर्प प्लांट में यह बाइक बनती है। इसलिए पर ड्यूटी छूट का कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि ये बाइक 800 सीसी ग्रुप में शामिल नहीं है।
लग्जरी कारों में बदलाव में राहत
सरकार ने कारों की संदर्भ में एकदम से बड़ी राहत देने की बजाए बैलेंसड वे में आगे बढ़ने का रास्ता चयनित किया है पहले 3000 सीसी से ज्यादा इंजन वाली जो पेट्रोल या डीजल वाली कार है। उन पर लगा टैक्स 10 साल में घटाकर 30% किया जाएगा। लग्जरी कारों के लिए यह छूट है। इससे इंपोर्ट भी खुलेगा और देश के लोकल मैन्युफैक्चरर्स पर दबाव भी नहीं पड़ेगा।
इलेक्ट्रिक गाड़ियों को रखा गया बाहर
भारत और अमेरिका के इस समझौते में इलेक्ट्रिक गाड़ियों को राहत नहीं दी है। सरकार ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि भारत का EV सेक्टर विदेशी कंपनियों के दबाव में ना आए। इसमें टाटा,महिंद्रा और दूसरी भारतीय कंपनी PLI स्कीम के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों में ज्यादा निवेश कर रही है। इसलिए सरकार का फोकस सही है कि पहले CV इंडस्ट्री जो घरेलू है वह मजबूत हो।
क्या ऑटो बाजार में परिवर्तन होगा
इस पूरे समझौते में जो लोग प्रीमियम बाइक के शौकीन है यानी जो प्रीमियम बाइक पसंद करते हैं उनको सबसे ज्यादा फायदा होगा। हार्ले डेविडसन जैसी बाइक्स की कीमतों में कमी आ सकती है जीरो ड्यूटी होने पर। अब हम कह सकते हैं जो लग्जरी कार खरीदने वाले हैं उनके लिए तस्वीर साफ हो गई है क्योंकि 10 साल तक का रोड में टैक्स तैयार हो चुका है इसे इंपोर्ट प्लानिंग आसान होगी और गाड़ियों की संख्या पर कुछ सीमाएं तक कर सकती है।
ये खबर भी पढ़े – Haryana PSC PGT Recruitment HPSC 2026 : 1672 Posts