मूंगफली के छिलके खजाना है कूड़ा नहीं,बालों और त्वचा के लिए वरदान

मूंगफली के छिलके खजाना है कूड़ा नहीं,बालों और त्वचा के लिए वरदान साबित होंगे जाने इस्तेमाल कैसे करें

 

बालों और त्वचा के लिए नेचुरल ब्यूटी बूस्टर मूंगफली के छिलको से बना सकते हो। इसके बारे में जानेंगे ।आप अपने घर पर ही इन्हें इस्तेमाल करके मास्क और स्क्रब बना सकते हैं ।इसकी सहायता से आप बालों को मजबूत बना सकते हैं और डेड स्किन हटा सकते हैं। तो चलिए इसके बारे में जानते हैं और जानकारी हासिल करते हैं।
जब सर्दी आती है तो सभी मूंगफली खाना पसंद करते हैं। मूंगफली को बड़े हो या बच्चे सभी बड़े चाव से खाते हैं। लेकिन उनके छिलके फेंक देते हैं। सर्दी के समय मूंगफली खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है यह सभी जानते हैं । लेकिन जिनको सभी कूड़ा समझकर फेंक देते हैं क्या उसके बारे में आप जानते हैं की छिलके आपके लिए कितने फायदेमंद हो सकते हैं आपकी स्किन और बालों के लिए मूंगफली के छिलके बहुत फायदेमंद है।

मूंगफली के छिलकों में प्राकृतिक तत्व विद्यमान होते हैं जो त्वचा को चमकदार और सॉफ्ट बनाने में सहायता करते हैं। इसके अलावा यह आपको स्वस्थ रखते और बालों को मजबूत बनाए रखने में कारगर होते हैं।
अगर आप अपने बालों को मजबूत और त्वचा को चमकदार बनाने के लिए प्राकृतिक ब्यूटी ट्रिक का अनुसरण करना पसंद करते हैं तो मूंगफली के छिलका आपके लिए सबसे सस्ता और आसान उपाय है। हेयर मसाज, स्क्रब और फेस पैक के लिए इन छिलकों का प्रयोग किया जाता है। जो आपके डेली ब्यूटीू रूटीन को बिना केमिकल के आसन बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसके बारे में –

मूंगफली के छिलकों का प्रयोग सुन्दरता के लिए कैसे करें

आप अपनी स्क्रीन और बालों की हेल्थ को सुधार सकते हो ।अगर मूंगफली के छिलकों को सही तरीके से इस्तेमाल करना सीख जाओ । देखा जाए तो बहुत सारे लोग सुखे छिलके को पीसकर पाउडर बनाते हैं या फिर नारियल का तेल, शहद या एलोवेरा जैसी प्राकृतिक चीजों के साथ मिलकर मास्क या स्क्रब तैयार करते हैं। इसे मृत त्वचा हटती हैऔर खुदरी एड़ियां भी मुलायम बनती हैं।

मूंगफली के छिलके खजाना है कूड़ा नहीं,बालों और त्वचा के लिए वरदान
मूंगफली के छिलके खजाना है कूड़ा नहीं,बालों और त्वचा के लिए वरदान

ध्यान रखना योग्य बात

सबकी त्वचा भिन्न-भिन्न होती है।प्रयोग करने से पहले पैच का परीक्षण करें और अगर जलन महसूस हो तो उसे तुरंत बंद कर दें।

1. प्राकृतिक विभाजन के लिए(त्वचा की ऊपरी परत को हटाना)

मूंगफली के छिलके हल्के खुरदरे होने के कारण स्क्रब बनाने के लिए परफेक्ट होते हैं।

एड़ियों और पैर के लिए– मूंगफली के सुखे छिलकों का पाउडर बनाकर इसमें थोड़ा नारियल या शहद का तेल मिलाएं। उस पाउडर को अपनी खुरदरी त्वचा और एड़ियों पर हल्के हाथ से मसाज करें ऐसा करने पर आपकी स्किन स्मूथ और सॉफ्ट होगी।

2. स्वस्थ त्वचा बढ़ाने में मददगार-

मूंगफली के छिलकों में एंटीऑक्सीडेंट्स विद्यमान होते हैंजो हमारी स्किन को फ्री रेडिकल्स और प्रदूषण से होने वाली क्षति से बचाते हैं।इन्हें स्क्रब या मास्क में मिलाकर लगाने से त्वचा सुन्दर दिखती है और समय के साथ नेचुरल ग्लो बढ़ता है।
सुझाव- प्रयोग करने से पूर्व पहले अपने काश या हाथ के पीछे छोटा पैच टेस्ट जरूर कर लें।

3.बालों के लिए फायदेमंद

मूंगफली के छिलकों से शैंपू तो नहीं बन सकता लेकिन अगर हम इसका सही उपयोग करेंगे तो बालों और सिर की त्वचा में काफी सुधार आ सकता है। इससे बाल मजबूत और हेल्दी होंगे।

स्कैलप एक्सफोलिएशन

थोड़ा सा एलोवेरा जेल या दही के साथ मूंगफली के छिलकों का पाउडर मिलाएं और हल्के हाथों से अपने सिर की त्वचा पर मसाज करें। ऐसा करने दे सिर में जमी हुई गंदगी दूर हो जाती है और मरी हुई त्वचा समाप्त हो जाती है ।डेंड्रफ चला जाता है और आपकी त्वचा हेल्दी रहती है।

बालों में चमक

अगर आप स्कैल्प साफ और हेल्दी होगा तो आपके बाल चमकदार और मजबूत दिखाई देंगे।

डिस्क्लेमर- यह लेख सिर्फ आपकी जानकारी के लिए है। इसमें आप डॉक्टर की भी सलाह ले सकते हो।

ये खबर भी पढ़े – Haryana PSC PGT Recruitment HPSC 2026 : 1672 Posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!