कालवन गाँव का इतिहास

कालवन गाँव का इतिहास

कालवन गाँव का इतिहास

अगर हम हमें भारत को पहचानना है तो उनके गांव को पहचानना पड़ेगा। जो शहरों की चहल-पहल से दूर, जहां संस्कार,संस्कृति संघर्ष और आपसी भाईचारे से लोग मिलकर रहते हैं।

इंडिया संकल्प न्यूज़ अपने विशेष कार्यक्रम में “म्हारा गाँव” के माध्यम से आपके सामने गाँव की सच्ची कहानी लेकर आ रहे हैं क्योंकि गाँव ही भारत की आत्मा है। गाँव जहाँ हवाओं में ताजगी है, मिट्टी में मेहनत की खुशबू है, हंसते लहराते  हुए उम्मीद रूपी खेत है। जहाँ लोग आज भी सुख-दुख में भी साथ खड़े नजर आते हैं।

तो चलिए आज हम कालवन गाँव के बारे में जानेंगे जिसे हम देवभूमि भी मानते हैं।

ये खबर भी पढ़े – Samsung 5G 6000 mAh बैटरी वाला फोन किया लॉन्च, कीमत 11999

परिचय

कालवन गाँव हरियाणा राज्य व जिला जींद के बॉर्डर पर बसा हुआ है । यह गाँव जिला जींद से करीब 65 किलोमीटर की दूरी पर है और तहसील नरवाना से 25 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। इसके साथ फतेहाबाद जिला के शहर टोहाना से  7 किलोमीटर की दूरी पर बसा है। कालवन गाँव की कुल जनसंख्या 18000 के करीब है । गाँव में करीब 6655 मतदाता है। गाँव का मुख्य व्यवसाय खेती और पशुपालन है। कालवन गाँव से 8  अन्य गाँव बसे हुए हैं। गाँव की जमीन 8541 एकड़ है जिसमें से 200 एकड़ के करीब में गाँव बसा हुआ है।

गाँव कालवन
गाँव कालवन

गांव का इतिहास

गांव कालवन लगभग 572 वर्ष पुराना गांव है। बिना और नैरण दो भाई थे । जिसमें नैरण ने कालवन गांव को बसाया व धमतान गांव को बसाया था। नैरण के पौत्र के नाम से कालवन गांव का नाम पड़ा। गांव कालवन लोकसभा क्षेत्र के हिसाब से सिरसा लोकसभा में, विधानसभा के हिसाब से नरवाना विधानसभा में है। गांव कालवन जिला जींद का अंतिम गांव है जो कि जिला जींद से लगभग 67 किलोमीटर व तहसील नरवाना से लगभग 26 किलोमीटर दूर है। गांव के एक ओर पंजाब राज्य की सीमा लगती है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार गांव की जनसंख्या लगभग 9500 है। गांव में 36 बिरादरी के लोग बिना द्वेष भावना से रहते हैं। गांव के लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि और पशुपालन है।

कालवन गाँव की सरपंच कविता रानी
कालवन गाँव की सरपंच कविता रानी

 

सरपंच के कार्य- 

1.महिला पार्क (नाम -दादी-पोती, सास-बहू) 

महिला पार्क (नाम -दादी-पोती, सास-बहू) 
महिला पार्क (नाम -दादी-पोती, सास-बहू)

गाँव कालवन की सरपंच कविता रानी ने महिलाओं के (दादी-पोती, सास-बहू ) नाम से पार्क का निर्माण करवाया है जो एक प्रेरणादायक पहल है। यह पार्क केवल घूमने फिरने की जगह नहीं बल्कि यह अपनापन,पीढ़ियों के प्यार और आपसी सम्मान का प्रतीक है। यहाँ आकर दादी पोती आपस में खेलती है और दादी पोती को अच्छी बाते सिखाती है वही यहाँ सास और बहू के रिश्तों में भी मिठास आती है।

2. गांव की फिरणी पर लाइट और कैमरे की सुविधा- 

गांव की फिरणी पर लाइट और कैमरे की सुविधा-
गांव की फिरणी पर लाइट और कैमरे की सुविधा-

गाँव कालवन की सरपंच कविता रानी ने  गाँव की सुविधा और सुरक्षा  के लिए  की फिरनी पर लाइट और कैमरे लगवाए। गांव में फिरनी पर लाइट लगाने से रात में किसानो को आने जाने में कोई असुविद्या नहीं होगी और कैमरों से गांव की सुरक्षा बढ़ेगी जिससे गांव में असामाजिक गतिविधियां खत्म हो जाएगी।

3. बस स्टैंड –

बस स्टैंड
बस स्टैंड

4.स्वागत द्वार

स्वागत द्वार
स्वागत द्वार

5.चौपाल

चौपाल
चौपाल

 

चौपाल
चौपाल

6.आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष)

आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष)
आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष)

7.निर्माणाधीन कम्युनिटी सेंटर

निर्माणाधीन कम्युनिटी सेंटर
निर्माणाधीन कम्युनिटी सेंटर

8.निर्माणाधीन सर्व जातीय कालवन तपा चबूतरा

निर्माणाधीन सर्व जातीय कालवन तपा चबूतरा
निर्माणाधीन सर्व जातीय कालवन तपा चबूतरा

 

7.पक्षी स्थल – देव भूमि कालवन प्रवासी पक्षी सामुदायिक आरक्षित क्षेत्र

 

गांव में धार्मिक स्थल

  1. बाबा बम डेरा 700 वर्ष पुराना कपालेश्वर तीर्थ
  2. शीतला माता मंदिर 600 वर्ष पुराना
  3. हनुमान मंदिर
  4. शनि मंदिर
  5. शिव मंदिर
  6. बाबा बावा दास मंदिर
  7. गोगामेड़ी मंदिर
  8. धन्ना भगत मंदिर
  9. माता रानी मंदिर
  10. गुरु गोरखनाथ मंदिर
  11. दादा खेड़ा

गाँव में मूलभूत सुविधाएं

  1. लड़कों और लड़कियों के लिए 12वीं तक का स्कूल
  2. पशु अस्पताल
  3. आयुर्वैदिक डिस्पेंसरी
  4. PHC सेंटर
  5. ग्राम सचिवालय
  6. महिला पार्क (नाम -दादी-पोती, सास-बहू)
  7. नहरी वाटर सप्लाई
  8. सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक
  9. खेल स्टेडियम जिसका निर्माण कार्य अभी अधूरा पड़ा है
  10. गांव की फिरणी पर लाइट और कैमरे की सुविधा
  11. गाँव की तकरीबन गलियाँ पक्की और उन पर गली नंबर लगे हैं।
  12. गांँव में 11 चौपाल हैं।
  13. गाँव में 11 आंगनबाड़ी केंद्र है।
  14. गाँव में तीन बस अड्डे हैं।
  15.  गांव में एक रेलवे स्टेशन है जो कि श्री लालचंद पुत्र श्री रामनाथ नैन व श्री सरदारा पुत्र श्री शादी लाल के सहयोगों द्वारा स्थापित करवाया गया।
  16. देवभूमि प्रवासी पक्षी सामुदायिक क्षेत्र
  17. शीतला माता स्वागत द्वार
  18. बाबा बम स्वागत द्वार
  19. पक्षी रैन बसेरा
  20. कम्युनिटी  सेंटर निर्माणाधीन है
  21. पीने के नहरी पानी की पाइपलाइन का कार्य निर्माणाधीन है.

सैनिक सेवा

क्रमांक नाम पिता का नाम पद / सेवा
1 कर्नल जिले सिंह नैन श्री मेहरचंद नैन THE MANAE REGIMENT
2 कर्नल रणवीर सिंह नैन श्री जिले सिंह नैन THE MANAE REGIMENT
3 कैप्टन रणधीर सिंह नैन कर्नल श्री जिले सिंह नैन INDIAN NAVY
4 कर्नल रामप्रताप नैन श्री हरिश्चंद्र नैन MILLITARY INTAIGANCE
5 कर्नल शमशेर सिंह नैन श्री गुलाब सिंह नैन —
6 सूबेदार गजे सिंह नैन श्री रतन सिंह नैन जैलदार
7 सूबेदार विजय सिंह नैन श्री बसंता आर्य
8 सूबेदार करणसिंह नैन श्री माली नैन —
9 सूबेदार ईश्वर शर्मा श्री अमृतलाल —
10 सूबेदार भूरपूर सिंह श्री मंसाराम (दत्तक) सरपंच

 

स्वतंत्रता सेनानी

क्रमांक नाम पिता का नाम संबद्ध संगठन
1 स्व. मदन श्री दल सिंह आजाद हिंद फौज
2 स्व. बैसाखी श्री फूमण आजाद हिंद फौज

 

अमर शहीद

क्रमांक नाम पिता का नाम रेजिमेंट
1 शहीद धर्म सिंह नैन श्री शेर सिंह नैन THE REGIMANTY AATILLEAY

 

प्रमुख धार्मिक स्थल

प्रमुख धार्मिक स्थल
प्रमुख धार्मिक स्थल

1.शीतला माता मंदिर – गांव कालवन में शीतला माता मंदिर का करीब 600 साल पुराना इतिहास है यहां पर हर वर्ष फाल्गुन माह की सप्तमी को शीतला माता का मेला लगता है जिसमें राजस्थान, पंजाब, हरियाणा व अन्य राज्यों से लाखों की संख्या श्रद्धालु पूजा करने के लिए आते हैं। यहां पर ज्यादातर श्रद्धालु धागा बांधकर मन्नते मानते हैं और उनकी जब भी मन्नत पूरी हो जाती है तो मन्नत पूरी होने के बाद धागा खोलकर जाते हैं। करीब 1987/ 88 में यहां पर पहली बार कमेटी बनी थी और मंदिर का रखरखाव शुरू हुआ था अब लगातार कमेटी द्वारा मन्दिर रखरखाव किया जा रहा है और दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रहने की और खाने/पीने के सभी प्रकार की प्रबंध किए गए हैं इसमें समस्त ग्रामवासी मिलजुल कर हर्षौल्लास से मेले व भंडारे में सेवा व सहयोग करते हैं।

2. कपालेश्वर तीर्थ –

यह प्रमाणित किया जाता है कि ग्राम कालवन, जिला जींद (हरियाणा) में स्थित श्री सिद्ध पीठ कपलेश्वर महादेव धाम, कपासर पवित्र सरोवर एवं सिद्ध मढ़ी परिसर हमारे ग्राम की प्राचीन धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहर है। यह स्थल परंपरागत रूप से प्राचीन कपिल-वन तपोभूमि के रूप में मान्य रहा है तथा श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा की संन्यास परंपरा से संबंधित सिद्ध स्थल है। सिद्ध मढ़ी परंपरा – मंदिर परिसर में स्थित कुल 29 सिद्ध मढ़ियाँ इस स्थल की अखंड गुरु-शिष्य संन्यास परंपरा का प्रत्यक्ष प्रमाण हैं, जिनमें-

-19 मढ़ियाँ प्राचीन अज्ञात सिद्ध महात्माओं की हैं

-10 मढ़ियाँ जूना अखाड़ा की ज्ञात संत परंपरा से संबंधित हैं, जिनमें प्रमुख-

– श्री श्री 1008 बाबा लाल गिरी जी

– श्री श्री 1008 बाबा शम्भू गिरी जी

– श्री श्री 1008 बाबा हंस गिरी जी

– श्री श्री 1008 बाबा हेम गिरी जी

श्री श्री 1008 बाबा चंदन गिरी जी

– श्री श्री 1008 बाबा रति गिरी जी

– श्री श्री 1008 बाबा सूरज गिरी जी

– श्री श्री 1008 बाबा बम-बम गिरी जी (प्रयागराज)

– श्री श्री 108 बाबा शिवराम गिरी जी

– श्री श्री 1008 बाबा अंतवार गिरी जी की तप परंपरा आज भी विद्यमान है।

 

3. बाबा भावादास समाधि

4. दादा नगर खेड़ा

प्रशासनिक सेवाएं

1.कुमारी सोनिया नैन पुत्री श्री बलवंत सिंह नैन आई.आर.एस.

2. मोहित भरद्वाज एयर फोर्स में लेफ्टिनेंट

प्रसिद्ध व्यक्ति

क्रमांक नाम पिता का नाम पद / परिचय
1 श्री फकीरचंद लोट — पूर्व विधायक
2 श्री पिरथी सिंह नंबरदार — पूर्व विधायक
3 श्री रामलाल श्री सतपाल शर्मा पर्वतारोही
4 श्री सूरदास — शूरवीर योद्धा
5 श्री लालचंद नैन श्री रामनाथ नैन —
6 श्री सरदारा श्री शादी लाल —
7 श्री फकीरचंद नैन श्री जुगलाल तपा प्रधान कालवन
8 श्री रामस्वरूप श्री दुलाराम —

 

महान खिलाड़ी

क्रमांक खेल नाम पिता का नाम उपलब्धि
1 कबड्डी  प्रदीप श्री करण सिंह एशियाई खिलाड़ी
2 कुश्ती संदीप श्री चांदीराम नेशनल ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी – 3rd पोजिशन
3 कुश्ती दीपक श्री सुरेश नेशनल ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी
4 दौड़ अमन श्री बिंदर नेशनल अंडर-17 स्कूल गेम – गोल्ड मेडल (800 मीटर)
5 बॉक्सिंग पूजा श्री सतबीर ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी – गोल्ड मेडल
6 बॉक्सिंग रूजल श्री रामेहर DAV स्कूल नेशनल – गोल्ड मेडल
7 सर्कल कबड्डी

 

 

सरपंच प्रतिनिधि बहादुर
सरपंच प्रतिनिधि बहादुर

 

Disclaimer (अस्वीकरण) – इसके साथ ही हम अपने इस “म्हारा गाँव” के आर्टिक्ल का यही समापन करते है

। गांव के बारे में ऐसी जानकारी हम आपके समक्ष लाते रहेंगे। अगर आप भी अपने गांव की जानकारी हमारे साथ साझा करना चाहते हो तो आप हमसे (India Sankalp News) 7988576971 संपर्क कर सकते हो और अगर इस आर्टिकल में गलती हुई हो या जानकारी अधूरी रह गयी हो तो आप संदेश के माधयम से बता सकते हो। आपका सहयोग हमें गांव के बारे में लिखने के लिए प्रेरणा देगा। धन्यवाद्। 

Leave a Comment

error: Content is protected !!