Samsung 5G 6000 mAh बैटरी वाला फोन किया लॉन्च, कीमत 11999

Samsung 5G 6000 mAh बैटरी वाला फोन किया लॉन्च, बुकिंग शुरू, दमदार कैमरा,कीमत 11999

वर्तमान में Samsung ने अपना नया फोन Samsung Galaxy F70e 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। 17 फरवरी से इस फोन की पहली सेल शुरू हो जाएगी। फ्लिपकार्ट पर फोन के प्री-ऑर्डर आज से शुरू हो गए हैं। तो चलिए विस्तार से हम फोन की कीमत, खासियत या ऑफर क्या है उसके बारे में जानते हैं-

पीछे लेदर फिनिश और कम कीमत

भारतीय बाजार में Samsung Galaxy F70e 5G का मूल्य 12,999 रुपए में 4 GB. RAM 128 GB Storage और वही 14,499 रुपए में 6GB RAM 128 GB Storage में मिलेगा। आपको यह फोन बैंक ऑफर के बाद 11,999 में मिल सकता है। प्री-ऑर्डर के लिए फ्लिपकार्ट ने ₹250 एक्स्ट्रा डिस्काउंट रखा है।Samsung यह फोन फ्लिपकार्ट और सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए 17 फरवरी को उपलब्ध हो रहा है। मजे की बात यह है कि यह फोन यह फोन स्पॉटलाइट ब्लू कलर और लाइमलाइट ग्रीन कलर में खरीद सकते हो और दोनों में लेदर फिनिश है।

ये खबर भी पढ़े- Samsung Galaxy A07 5G 6000 mAh बैटरी के साथ

Samsung 5G 6000 mAh बैटरी वाला फोन किया लॉन्च, बुकिंग शुरू, दमदार कैमरा,कीमत 11999
Samsung 5G 6000 mAh बैटरी वाला फोन किया लॉन्च, बुकिंग शुरू, दमदार कैमरा,कीमत 11999

6 साल का सॉफ्टवेयर सपोर्ट और बड़ा डिस्प्ले

Samsung Galaxy F70e 5G फोन एंड्राइड 16 पर बेस्ड वन यूआई 8 पर चलता है यह एक ड्यूल सिम फोन है।सबसे बढ़िया बात इस फोन के अंदर OS अपग्रेड 6 साल तक मिलेगा। साथ ही सिक्योरिटी अपडेट के लिए भी एलिजिबल है। इस फोन में 120 हर्टज तक का रिफ्रेश रेट,6,7 इंच एचडी प्लस एलइडी डिस्पले , 800 नीट्स तक की पीक ब्राइटनेस,16 मिलियन कलर और 260 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी देता है।

दमदार प्रोसेसर और मजबूत रैम

Samsung Galaxy F70e 5G का प्रोसेसर काफी दमदार है। इसमें ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमैंसिटी 6300 चिपसेट लगा है। इसकी स्पीड 2.4 गीगाहर्टज है। इसमें 6GB रैम और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज भी है।

शानदार कैमरा

वही Samsung Galaxy F70e 5G का कैमरा भी शानदार है। इस फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 50 मेगापिक्सैल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। इस फोन में वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी है जो वाटरड्रॉप स्टाइल नाच के अंदर लगा है।

बड़ी बैटरी और तेज चार्जिंग

एक फोन के लिए सबसे बढ़िया बात होती है कि उसकी बैटरी कैसी है? क्योंकि सभी फोन का प्रयोग editing,gaming या कोई काम करते हैं तो कितने समय तक चलता है यह बात मायने रखती है । अगर इसकी बैटरी के बारे में कहा जाए तो इसकी 6000mAh बैटरी है जो बहुत बढ़िया है और चार्जिंग भी फास्ट है। इसमें कंपनी दावा करती है कि फुल बैटरी लगभग दिन भर का बैकअप देती है। इस फोन का वजन 199 ग्राम और इसकी मोटाई 8.2 MM है। यह फोन IP54 रैटिंग के साथ आता है

1 thought on “Samsung 5G 6000 mAh बैटरी वाला फोन किया लॉन्च, कीमत 11999”

Leave a Comment

error: Content is protected !!