ICC Men’s T20 World Cup – सुपर-8 में बदला खेल का पूरा गणित

ICC Men's T20 World Cup

ICC Men’s T20 World Cup – सुपर-8 में बदला खेल का पूरा गणित

 

ICC Men’s T20 World Cup – सुपर-8 में बदला खेल का पूरा गणित ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने सबसे रोमांचक और निर्णायक चरण — सुपर-8 — में पहुंच चुका है। यहां हर गेंद, हर रन और हर विकेट सीधे सेमीफाइनल की राह तय कर रहा है। पहले ही मुकाबलों के बाद पॉइंट्स टेबल ने ऐसा करवट ली है कि कई टीमों की धड़कनें तेज हो गई हैं।

वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका की दमदार जीत ने ग्रुप-1 का समीकरण पूरी तरह बदल दिया है, वहीं भारत को अपने पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा। इस हार का असर सिर्फ अंकों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि टीम इंडिया का नेट रन रेट भी बुरी तरह गिर गया है।

ग्रुप-1: वेस्टइंडीज टॉप पर, भारत दबाव में ग्रुप-1 में शामिल हैं – भारत, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे। पहले मुकाबले के बाद स्थिति कुछ ऐसी है:

वेस्टइंडीज – 1 मैच, 1 जीत, 2 अंक, नेट रन रेट +5.35

साउथ अफ्रीका – 1 मैच, 1 जीत, 2 अंक, नेट रन रेट +3.80

भारत – 1 मैच, 0 जीत, 0 अंक, नेट रन रेट -3.80

जिम्बाब्वे– 1 मैच, 0 जीत, 0 अंक, नेट रन रेट -5.35

वेस्टइंडीज ने अपने पहले मैच में जिस अंदाज में जीत दर्ज की, उसने उन्हें सीधे टेबल के शीर्ष पर पहुंचा दिया। साउथ अफ्रीका भी शानदार प्रदर्शन के दम पर दूसरे नंबर पर है। भारत के लिए झटका बड़ा है। हार के साथ-साथ गिरा हुआ नेट रन रेट आगे चलकर सेमीफाइनल की रेस में बड़ा फैक्टर बन सकता है। अब टीम इंडिया के लिए हर अगला मैच “करो या मरो” जैसा हो गया है।

ग्रुप-2: इंग्लैंड की मजबूत शुरुआत ग्रुप-2 में पाकिस्तान, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड शामिल हैं। पहले मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल:

इंग्लैंड – 1 मैच, 1 जीत, 2 अंक, नेट रन रेट +2.55

पाकिस्तान – 1 मैच, नो रिजल्ट, 1 अंक, नेट रन रेट 0

न्यूजीलैंड – 1 मैच, नो रिजल्ट, 1 अंक, नेट रन रेट 0

श्रीलंका – 1 मैच, 0 जीत, 0 अंक, नेट रन रेट -2.55

इंग्लैंड ने जीत के साथ बढ़त बना ली है, जबकि पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का मुकाबला बेनतीजा रहने से दोनों को एक-एक अंक मिला। श्रीलंका को हार का सामना करना पड़ा और वह फिलहाल सबसे नीचे है।

अब आगे क्या? सुपर-8 में हर टीम सिर्फ तीन मुकाबले खेलेगी। यानी अब गलती की कोई गुंजाइश नहीं है। हर ग्रुप से सिर्फ टॉप-2 टीमें ही सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। भारत के लिए रास्ता मुश्किल जरूर हुआ है, लेकिन नामुमकिन नहीं। अगर टीम अपने अगले मैचों में बड़ी जीत दर्ज करती है, तो नेट रन रेट सुधर सकता है और सेमीफाइनल की उम्मीदें फिर जिंदा हो सकती हैं।

T20  Cricket की यही खूबसूरती है यहां एक मैच ही पूरी कहानी बदल देता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम दबाव झेल पाती है और कौन टूट जाती है।

क्या आपको लगता है टीम इंडिया वापसी कर पाएगी?

Leave a Comment

error: Content is protected !!