रेनबो किड्स प्ले स्कूल में मनाया गया “रेड डे”

रेनबो किड्स प्ले स्कूल में मनाया गया "रेड डे" 

रेनबो किड्स प्ले स्कूल में मनाया गया “रेड डे” 

 

आज रेनबो किड्स प्ले स्कूल नरवाना में “रेड डे” का आयोजन बड़े ही हर्ष उल्लास से किया गया जिसमें सभी नन्हे मुन्ने बच्चे लाल रंग के कपड़े पहनकर, लाल रंग का खाना और लाल रंग के खिलौने आदि लेकर स्कूल पहुंचे।

स्कूल में करवाई गई लाल रंग से संबंधित विभिन्न गतिविधियों को करते हुए बच्चों की खुशी देखने लायक थी। बच्चों ने पूरा दिन मौज मस्ती की और लाल रंग के बारे में खूब जाना, जैसे की लाल रंग के विभिन्न तरह के फल उनके फायदे लाल रंग का अलग-अलग तरीके का खाना, लाल रंग का महत्व और लाल रंग से संबंधित विभिन्न तरह की गतिविधियां। पूरा स्कूल आज लाल रंग के फूलों , गुब्बारों आदि से सजा हुआ था । सभी अध्यापिकाएं भी लाल रंग की पोशाक में ही स्कूल में आई जिससे पूरा वातावरण लालमय में हो गया।

रेनबो किड्स प्ले स्कूल में मनाया गया "रेड डे" 
रेनबो किड्स प्ले स्कूल में मनाया गया “रेड डे” 

 

ये खबर भी पढ़े – SSB Constable Tradesman Recruitment 2026: 827 Posts, Eligibility

स्कूल की प्रधानाचार्य नेहा गोयल जी ने बताया कि इस तरह के कुछ खास दिवस स्कूल में पूरे साल के दौरान समय-समय पर स्कूल में मनाए जाते हैं ताकि बच्चे विभिन्न रंगों के बारे में जान पाए । इस तरह की गतिविधियां बच्चों में उत्साह पैदा करती हैं और कुछ नया सीखने के लिए उन्हें प्रेरित करती हैं ।
स्कूल के निदेशक दीपक गोयल जी ने बताया कि उनका स्कूल बच्चों का बौद्धिक व मानसिक विकास करने के लिए तत्पर रहता है और इसी कड़ी में आज रेड डे का आयोजन स्कूल में किया गया जिसका समापन बच्चों ने डांस करते हुए किया ।

रेनबो किड्स प्ले स्कूल में मनाया गया "रेड डे" 
रेनबो किड्स प्ले स्कूल में मनाया गया “रेड डे”

2 thoughts on “रेनबो किड्स प्ले स्कूल में मनाया गया “रेड डे””

Leave a Comment

error: Content is protected !!