Samsung Galaxy A07 5G 6000 mAh बैटरी के साथ

Samsung Galaxy A07 5G स्मार्टफोन 6000mAh पावरफुल बैटरी, स्मूद परफॉर्मेंस, बड़ी डिस्प्ले और शानदार कैमरा के साथ

Samsung Galaxy A07 5G

VISHNU MOBILE NARWANAAZAD 9812522800
VISHNU MOBILE NARWANA AZAD 9812522800

 

Highlight-

1. Samsung Galaxy A07 5G की पहली झलक
2. 120 Hz रिफ्रेश रेट और बड़ा डिस्प्ले
3. Dimensity  6300 प्रोसेसर यानी दमदार परफॉर्मेंस
4. लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अनुभव
5. लंबे बैकअप के साथ 6000 mAh बैटरी
6. शानदार फोटो 50 MP कैमरे के साथ
7. एक्सपेंशन और स्टोरेज
8. बिल्ड क्वालिटी और डिजाइन
9. सेंसर और कनेक्टिविटी
10. सस्ता और बढ़िया विकल्प

 

1. Samsung Galaxy A07 5G की पहली झलक

जिनका बजट कम है और जो अच्छी वीडियो एडिटिंग या वीडियो चलाने के लिए या ज्यादा बैटरी के लिए फोन चाहते हैं उनके लिए सुनहरा मौका मिला है ।  अब मार्केट में आया है Samsung Galaxy A07 5G यह फोन खासकर उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो कम कीमत पर अच्छी बैटरी, बढ़िया डिस्प्ले और एक अच्छा ब्रांड  चाहते है। उनको ध्यान में रखकर यह फोन बनाया गया है।

2. Samsung Galaxy A07 5G 120 Hz रिफ्रेश रेट और बड़ा डिस्प्ले

अगर फोन की डिस्प्ले देखी जाए तो बहुत बड़ी है। 6.70 इंच HD+(720× 1600 पिक्सल)  टचस्क्रीन दी है । सबसे बढ़िया बात तो यह है कि इसकी रिफ्रेश रेट 120 Hz है जिसे स्क्रोलिंग करने में,  गेमिंग में और वीडियो देखने में ज्यादा स्मूथ हो जाता है और फास्ट चलता है।

Samsung Galaxy A07 5G की पहली झलक
Samsung Galaxy A07 5G की पहली झलक(image source amazon)

3. Dimensity  6300 प्रोसेसर यानी दमदार परफॉर्मेंस

इस फोन के प्रोसेसर है में मीडियाटेक Dimensity  6300 आक्टा-कोर प्रोसेसर दिया हुआ है जो प्रतिदिन यूज में ,  वीडियो स्ट्रीमिंग ,  लाइट गेमिंग ,सोशल मीडिया  के लिए अच्छी पावर देता है। इस फोन में 4GB RAM आती है।

4. लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अनुभव

सैमसंग का यह फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित है जो one UI 8 पर चलता है । one UI सैमसंग का इंटरफेस यूजर फ्रेंडली समझा जाता है और इसमें बहुत सारे कस्टमाइजेशन के फीचर उपलब्ध है। यह सुविधा इस फोन को और खास बनाती है।

5. Samsung Galaxy A07 5G लंबे बैकअप के साथ 6000 mAh बैटरी

इस फोन की सबसे खास बात यह है कि 6000 mAh नोन रिमूवेबल बैटरी है जिससे यूजर डेढ़ से दो दिन तक इसका इस्तेमाल कर सकता है और साथ ही इसका जो चार्जिंग सपोर्ट है वह बहुत फास्ट है लगभग 30 मिनट में यह फोन को चार्ज कर देता है।

Oppo Reno 15c 5G भारत में लॉन्च – 7000mAh बैटरी- Click Here

6. शानदार फोटो 50 MP कैमरे के साथ

अगर हम इसके कैमरे की बात करें तो यह बहुत शानदार फोटो क्लिक करता है।
रियर साइड पर ड्यूल कैमरा सेटअप है
50 MP प्राइमरी कैमरा है और 2 MP डेप्थ कैमरा है।  दो कैमरे इसमें होते हैं और यह पोर्ट्रेट और लैंड लाइट फोटोग्राफी के लिए भी बहुत अच्छा है। सेल्फी के लिए 8 एमपी फ्रंट कैमरा उपलब्ध है।

7. एक्सपेंशन और स्टोरेज

अगर देखा जाए तो इस फोन की स्टोरेज 128 जीबी इनबिल्ट है और इसको 2 TB  तक  बढ़ाया जा सकता है और उन यूजर्स के लिए बहुत लाभदायक है जो ज्यादा फोटो रखते हैं या जिनके पास ज्यादा वीडियो है और ऐप्स रखते हैं तो उनके लिए बहुत जबरदस्त फोन रहेगा।

8. बिल्ड क्वालिटी और डिजाइन

199 ग्राम वजन और 8.2 mm मोटाई के साथ Samsung Galaxy A07 5G बहुत ही शानदार फोन है। यह फोन लाइट वायलेट और ब्लैक कलर में आता है इस फोन को IP 54 रेटिंग दी गई है। इसके तहत यह धूल और हल्के पानी के छीटों से सुरक्षा देती है। इसका डिजाइन देखने में शानदार है और स्टाइलिस्ट फोन है।

9. Samsung Galaxy A07 5G सेंसर और कनेक्टिविटी

Samsung Galaxy A07 5G ड्यूल सिम 5G सपोर्ट करता है इसके अंदर जीपीएस, वाई-फाई और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है अगर इसमें सेंसर की बात करें तो सेंसर में फिंगरप्रिंट, जायरोस्कोप , प्रॉक्सिमिटी सेंसर ,कंपास और एंबिएंट लाइट सेंसर शामिल है।

10. सस्ता और बढ़िया विकल्प

ओवरऑल फोन के बारे में देखा जाए बजट के हिसाब से बहुत सस्ता और बढ़िया फोन है ।इसके अंदर लंबे बैकअप वाली बैटरी , शानदार कैमरा ,स्मूथ डिस्प्ले और जो कि यह कम खर्चे में मिल रहा है तो जो स्टूडेंट है या डेली यूज करने वाले यूजर है उनके लिए बहुत अच्छा फोन है यह आपके लिए बहुत अच्छा ऑप्शन है।

डिस्क्लेमर- इस लेख का उद्देश्य केवल जानकारी देना है। फ़ोन खरीदने के लिए
VISHNU MOBILE NARWANA
AZAD 9812522800
पर जाकर चेक करके फ़ोन ले।
VISHNU MOBILE NARWANAAZAD 9812522800
VISHNU MOBILE NARWANA AZAD 9812522800

 

 

1 thought on “Samsung Galaxy A07 5G 6000 mAh बैटरी के साथ”

Leave a Comment

error: Content is protected !!