SBI ने (CBO) के 2050 पदों की भर्ती के आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाई

SBI ने (CBO) के 2050 पदों की भर्ती के आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाई

जो युवान SBI बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं उनके लिए खुशखबरी है। अब स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने (CBO) सर्किल बेस्ड ऑफिसर के 2050 पदों की भर्ती के आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाई है।

जिन उम्मीदवारों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरे हैं वे अभी 25 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। बैंक ने अंतिम अवसर बताते हुए कहा है कि उम्मीदवार समय रहते आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ले।

SBI Circle Based Officer CBO Online Form 2026 – Date Extend 2050 Posts, Eligibility, Age Limit,  Online Form Date 

 पदों की भर्ती 

जो बच्चे SBI में भर्ती होने के लिए सोच रहे हैं उनके लिए खुशखबरी है। SBI  ने Circle Based Officer CBO पदों की भर्ती के लिए अपनी वेबसाइट पर आधिकारिक अधिसूचना जारी की Circle Based Officer CBO की भर्ती में  2050 पद रिक्त  है ।अगर आप इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं तो आवेदन फार्म 29 January 2026  से आरंभ हो गए हैं और उम्मीदवार  25 February 2026 (Extended  DATE )तक आवेदन को भर सकता है। उम्मीदवार की आयु सीमा की बात की जाए तो न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष है जो 31 दिसंबर 2025 तक मान्य होगी।  उम्मीदवार इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ें।

उम्मीदवार की आयु सीमा

  • SBI CBO Recruitment 2026 की अधिसूचना के अनुसार 31 दिसंबर 2025 तक की आयु सीमा निर्धारित की गई है ।
  • इसमें न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष रहेगी।
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
  • दिव्यांग उम्मीदवार को 10 वर्ष, एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष ,ओबीसी को 3 वर्ष की आयु सीमा में छूट मिलेगी।

 

SBI CBO Recruitment 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 2026 कैसे करें –

  • इच्छुक उम्मीदवार  सिविल सेवा परीक्षा के लिए 25 फरवरी 2026  से पहले अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
  • अगर आप सीधे यहीं से आवेदन लिंक पर जाना चाहते हैं तो नीचे लिंक दिए हुए हैं का उपयोग करके आप सीधा ऑफिशल वेबसाइट पर चले जाएंगे।
  • इच्छुक उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन पूरा करने के लिए SBI की ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं।

ध्यान देने योग्य बातें

सबसे पहले विद्यार्थी ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें उसके बाद ही अपने फार्म को जमा करें क्योंकि आपके सपनों का सवाल है इसलिए ध्यान से फॉर्म को भरें।

आवेदन भरने के लिए दस्तावेज

आवेदन भरने के लिए फोटो और हस्ताक्षर,उम्मीदवार का आधार कार्ड, दसवीं कक्षा की मार्कशीट, 10+2 की मार्कशीट ,स्नातक की डिग्री,जाति/ श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) पूर्व सैनिक प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) बैंक खाते का विवरण, निवास /पते का प्रमाण पत्र (मांगे जाने पर )अन्य उपयोगी दस्तावेज आपके पास उपलब्ध होने चाहिए।

जब उम्मीदवार फॉर्म भरने के लिए जाता है तो उनको यह सभी दस्तावेज स्कैन करके अपने पास रखना चाहिए। ताकि कोई भी गलती ना हो और जो जन्मतिथि है ,माता-पिता का नाम है ,अपना नाम है तो सभी दसवीं की मार्कशीट के अनुसार होने चाहिए ताकि कोई गलती ना हो और साथ ही अपनी सत्यापित कॉपी जरूर लेकर जाएं।

चयन प्रक्रिया

अगर लिखित परीक्षा की बात की जाए तो इसमें 120 अंकों के 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे । जिसमें बैंकिंग जागरूकता ,सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी भाषा और कंप्यूटर से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे । लिखित परीक्षा का समय 2 घंटे होगा। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हो जाएगा। उसे descriptive टेस्ट और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी। उसके बाद Interview, Local Language Test,Document Verification,Medical Examination

Final Selection होगा।

 विवरण  लिंक/स्थिति
SBI Recruitment 2026 Notification PDF (Extended Date) Notification
SBI Recruitment 2026 Apply Online Apply Online
SBI Official Website SBI

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!