सुनेत्रा पवार बनी महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री ,शपथ में नहीं पहुंचे शरद पवार
मुख्य खबरे –
- सुनेत्रा पवार एनसीपी विधायक दल की नेता चुनी गई ।
- उन्होंने शाम 5:00 बजे महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली ।
- अजीत पवार के निधन के बाद यह पद खाली हो गया था।
- राज्यपाल ने दिलाई शपथ।
- अजित दादा के लगे नारे ।
खबरें विस्तार से-
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बीच महाराष्ट्र की राजनीति में उथल-पुथल हो रही है और आज महाराष्ट्र की राजनीति में एक ऐतिहासिक दिन दर्ज होने हो गया है जहां सुनेत्रा पवार जो एनसीपी की वरिष्ठ नेता है उनको शनिवार दोपहर 2:00 बजे हुई विधायक दल की बैठक में विधायक दल का नेता चुना गया। उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की पहली उप मुख्यमंत्री बनी।
राज्यपाल ने दिलाई शपथ
सूत्रों के हवाले से सुनेत्रा पवार ने शनिवार शाम 5:00 बजे डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। शनिवार को महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम के तौर पर अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने शपथ ली । लोक भवन में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सुनेत्रा को शपथ दिलवाई। यह शपथ समारोह तकरीबन 12 मिनट तक चलता रहा ।शरद पवार इस समारोह में नहीं पहुंचे।

सर्वसम्मति से चुनी गई विधायक दल की नेता
दिलीप वलसे पाटिल ने विधान परिषद और एनसीपी विधायक दल के सदस्यों की संयुक्त बैठक में सुनेत्रा पवार नाम का प्रस्ताव रखा । बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव स्वीकार किया।
राज्यसभा से इस्तीफा
सुनेत्रा पवार वर्तमान में राज्यसभा की सांसद है। सुनेत्रा पवार राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद ही उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकती है।
उपमुख्यमंत्री का पद अजीत पवार के निधन पर खाली हुआ
सभी को ज्ञात है कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की बारामती के पास 28 जनवरी को एक विमान हादसे में अकस्मात मृत्यु हो गई थी। उनकी मृत्यु के पश्चात उपमुख्यमंत्री का पद खाली था। इन कठिन परिस्थितियों में सुनेत्रा पवार को पार्टी नेतृत्व ने आगे बढ़ाने का फैसला लिया जिसे महाराष्ट्र की राजनीति का एक ऐतिहासिक और बड़ा कदम माना जा रहा है।
शरद पवार ने क्या प्रतिक्रिया दी?
मीडिया से बातचीत के दौरान एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि “इस फैसले की ना तो मुझे जानकारी थी और ना ही मेरे परिवार को।” यह फैसला पार्टी लेगी। उन्होंने यह भी बताया कि एनसीपी के दोनों गुटों में कुछ महीनो से विलय होने की बात ही चल रही थी जिसमें अजीत पवार और जयंत पाटील शामिल थे।
एनसीपी के दोनों गुटों में एक के होने के अटकलें तेज
एनसीपी के दोनों गुटों में अधिक पवार के निधन के बाद एक साथ आने की बातें सुर्खियों में है । कहा जा रहा है आगामी दिनों में पार्टी कोई बड़ा फैसला ले सकती है।
अजित दादा के लगे नारे
सुनेत्रा पवार के शपथग्रहण के अवसर पर अजित दादा अमर रहे के नारे पूरे सभागार में गूंज उठे।
महायुति का समर्थन
मुख्यमंत्री देवेंद्र फर्नांडीज ने बताया कि महायुति गठबंधन एनसीपी द्वारा लिए गए फैसले का पूरा समर्थन करेगा। महायुति गठबंधन में कौन-कौन सी पार्टी आती है?भारतीय जनता पार्टी,शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ये तीन पार्टी आती हैं।
सुनेत्रा पवार के बारे में कुछ बातें
- सुनेत्रा पवार बारामती में सामाजिक कार्यों में लंबे समय तक सक्रिय रही। उसके बाद वह राजनीति में औपचारिक रूप से आई। 62 वर्ष की सुनेत्रा पवार का पैतृक गांव काटेवाडी था और वह महिलाओं के बीच में काम करती रही है।
- उनका जन्म महाराष्ट्र की धाराशीव में 1963 में हुआ। उनके पिता बाजीराव पाटिल जो पहले ही राजनीति में सक्रिय थे । उनके भाई पद्म सिंह पाटिल भी महाराष्ट्र के मंत्री एवं सांसद रह चुके है।
- उनका विवाह 1985 में अजीत पवार से हुआ।
- सुनेत्रा पवार अपने प गांव काटेवाडी में ही सामाजिक कार्यों में रुचि लेना शुरू कर दिया था।