यूनिक कंप्यूटर सेंटर ने ‘डिजिटल सहेली’ के नाम से चलाया जागरूक अभियान
आज का युग इंटरनेट का युग है। इस दौर में पुरुष, महिला, बच्चे और बूढ़े सभी इंटरनेट का प्रयोग करते हैं। आजकल लगभग सभी कार्य डिजिटल हो गए हैं। आजकल देखा जाए तो डिजिटल की इस दुनिया में ऑनलाइन धोखाधड़ी बहुत हो गई है।
- इस धोखाधड़ी को कैसे रोका जाए?
- हम इससे कैसे सुरक्षित रह सकते हैं?
- इसके लिए हमें क्या करना चाहिए?

इन सभी सवालों के जवाब देने के लिए और आपको जागरूक करने के लिए Unique Computer Center कि संचालिका रेखा भारद्वाज जी द्वारा ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए निशुल्क कार्यशाला का प्रबंध करना एक सराहनीय कार्य है। जैसे की हम जानते हैं ऑनलाइन धोखाधड़ी में छोटे-छोटे बच्चे फंसते जा रहे हैं,जिन्हें कहीं ना कहीं महिलाएं ही संभाल सकती है । इसलिए उन्होंने महिला दिवस के उपलक्षय में महिलाओं को जागरूक करने के लिए यूनीक कंप्यूटर सेंटर में पांच दिवसीय निशुल्क कार्या शाला का आयोजन किया है। यूनिक कंप्यूटर सेंटर द्वारा 14 फरवरी को पहले भी कार्यशाला का आयोजन किया था जिसमें काफी महिलाओं ने भाग लिया था।
यूनिक कंप्यूटर सेंटर ने इस कार्यक्रम का नाम ‘डिजिटल सहेली’ रखा है । इस कार्यक्रम के दौरान Cyber Security and Artificial Intelligence के विषय में पांच दिवस तक चर्चा होगी और उनके बारे में गहन जानकारी दी जाएगी। यह कार्यशाला 8 मार्च से 13 मार्च तक आयोजित होगी,जिसमें कामकाजी महिलाओं, गृहिणियों तथा मोबाइल और इंटरनेट का उपयोग करने वाली सभी महिलाओं को डिजिटल सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। इस कार्यशाला में ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, मीडिया सुरक्षा मजबूत पासवर्ड बनाने के तरीके ,फैक कॉल और मैसेज से सावधान रहने के उपाय और एआई के सुरक्षित उपयोग के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।
यूनिक कंप्यूटर सेंटर के संचालक पवन भारद्वाज ने कहा कि ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए साइबर सुरक्षा की जानकारी हर व्यक्ति के लिए अत्यन्त आवश्यक है।उन्होंने बताया कि हमारा उद्देश्य केवल कंप्यूटर शिक्षा ही नहीं बल्कि समाज में जागरूकता और सुरक्षा का वातावरण तैयार करना भी है।
डिजिटल सहेली कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया जाएगा। ऑनलाइन खतरों से बचने के लिए उनको सक्षम बनाया जाएगा ताकि वह ऑनलाइन धोखाधड़ी से बच सके। यह पंच दिवसीय कार्यशाला बिल्कुल निशुल्क है।
महिलाओं के लिए 5 दिन की Free Workshop का आयोजन Unique Computer Centre में किया जा रहा है।
इस वर्कशॉप में आप डिजिटल और साइबर से जुड़ी जरूरी जानकारी बिल्कुल मुफ्त सीख सकती हैं।
Workshop Timing:
Morning Batch: 11:30 AM – 1:00 PM
Evening Batch: 4:00 PM – 5:30 PM
Registration के लिए इस लिंक पर क्लिक करें:
https://forms.gle/e3DVnqVPPoTGCfMQ7
Tagline:
“सीखती महिला, सशक्त समाज – डिजिटल ज्ञान के साथ आत्मनिर्भर बनने की ओर एक कदम।”