कालवन में विकास तेज, सरपंच ने मांगी नई विकास राशि

कालवन में विकास तेज, सरपंच ने मांगी नई विकास राशि

कालवन में विकास तेज, सरपंच ने मांगी नई विकास राशि

 

ग्राम पंचायत कालवन (हल्का नरवाना, जिला जींद) के विकास कार्यों पर सरपंच कविता के प्रतिनिधि बहादुर सिंह नैन का बयान

ग्राम पंचायत कालवन के सरपंच प्रतिनिधि बहादुर सिंह नैन ने गांव के विकास कार्यों और मौजूदा समस्याओं को लेकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंत्री कृष्ण बेदी का गांव के प्रति हमेशा सहयोगात्मक रवैया रहा है, जिसके चलते कई महत्वपूर्ण विकास कार्य संभव हो पाए हैं।

उन्होंने बताया कि जिला परिषद की ओर से गांव में अनुसूचित जाति समाज के लिए दो शेड बनवाए गए हैं, जो सराहनीय कार्य है। हालांकि, ब्लॉक समिति की तरफ से अभी तक गांव में कोई विशेष सहयोग नहीं मिला है। सरपंच ने सरकार से अनुरोध किया है कि गांव के विकास के लिए जल्द से जल्द आवश्यक राशि जारी की जाए, ताकि अधूरे कार्य पूरे हो सकें और गांव को और बेहतर बनाया जा सके।

सरपंच प्रतिनिधि ने बताया कि उनके कार्यकाल में सरकार के सहयोग और स्वयं के प्रयासों से कई विकास कार्य किए गए हैं। इनमें गांव की गलियों और नालियों का निर्माण, सीसीटीवी कैमरे लगवाना, चौपालों का सौंदर्यकरण, वाल्मीकि धर्मशाला का निर्माण, पार्क का निर्माण, फिरनी बनवाना और लाइब्रेरी की स्थापना जैसे कार्य शामिल हैं। इसके अलावा 1 से 45 तक सभी गलियों को नंबर देकर उनका सौंदर्यकरण भी किया गया है।

कालवन में विकास तेज, सरपंच ने मांगी नई विकास राशि
कालवन में विकास तेज, सरपंच ने मांगी नई विकास राशि

 

उन्होंने बताया कि गांव में नौ गांवों का एक चबूतरा बनाया गया है और विभिन्न पदाधिकारियों—जैसे सरपंच, पंच, नंबरदार, पूर्व सरपंच, चौकीदार और सफाई कर्मचारियों—के सम्मान में साइन बोर्ड भी लगाए गए हैं। खेत-खलिहान योजना के तहत कच्चे रास्तों को पक्का कराया गया है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिल रही है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गांव के 46 लोगों को लाभ मिला है, लेकिन अभी भी कई पात्र लोग इससे वंचित हैं। सरपंच ने मांग की है कि सभी योग्य लोगों को इस योजना का लाभ मिलना चाहिए।

गांव में पीने के पानी की समस्या को देखते हुए नई पाइपलाइन डलवाई गई है, जिससे भविष्य में पानी की दिक्कत नहीं होगी। साथ ही ग्राम सचिवालय का सौंदर्यकरण किया गया है और गांव में दो वेलकम गेट भी बनाए गए हैं।

ये खबर भी पढ़े – Punjab Police Constable Recruitment 2026: 3298 Posts, Eligibility

शमशान घाटों के सौंदर्यकरण को लेकर सरपंच ने चिंता जताई और कहा कि अभी तक इस दिशा में कोई कार्य नहीं हुआ है। उन्होंने सरकार से अपील की है कि जल्द से जल्द इसके लिए बजट जारी किया जाए। इसके अलावा गांव में एक कम्युनिटी सेंटर का निर्माण कार्य जारी है और एक पार्क अभी अधूरा है, जिसे पूरा करने के लिए भी फंड की जरूरत है।

पानी निकासी की समस्या को लेकर भी सरपंच ने कई बार आवेदन किया है, लेकिन अभी तक कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है। पूरे गांव की ओर से सरकार से अपील की गई है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए।

स्वच्छता के विषय में उन्होंने कहा कि गांव को साफ-सुथरा रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। समय-समय पर सफाई अभियान और फॉगिंग करवाई जाती है ताकि बीमारियों से बचाव हो सके।

अंत में सरपंच प्रतिनिधि ने मंत्री कृष्ण बेदी और सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से गांव में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं और आगे भी इसी तरह सहयोग मिलने की उम्मीद है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!