धुरंधर और छावा को भी पछाड़ रही है बॉर्डर 2 एक हफ्ते कमाई 300 करोड़?
फिल्म 300 करोड़ क्लब में शामिल?
पहले ही हफ्ते में बॉर्डर 2 ने धमाका करके यह साबित कर दिया है कि यह फिल्म पहले वीकेंड में ही नहीं बल्कि वर्किंग डेज पर भी अपनी मजबूत्ता से खड़ी रहेगी ।अनुमान है कि दूसरे वीकेंड पर सनी देओल की फिल्म 300 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है यह फिल्म उसके बेहद करीब है।
रिकॉर्ड तोड़ कमाई
सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 को सिनेमा में धूम मचाते हुए एक हफ्ता पूरा हो हो चुका है। पहले ही दिन और गणतंत्र दिवस के दिन इस फिल्म में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। लेकिन इस फिल्म की परीक्षा तो वर्किंग डेज पर होनी थी वहां भी अपने पांव जमाए खड़ी है। अगर देखा जाए तो पहले हफ्ते में सनी की फिल्म ने पिछले साल की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म छावा और धुरंधर से भी आगे निकल गई है।
बॉर्डर 2 के पहले सात दिन कमाई में कैसे रहे
बॉर्डर 2 फिल्म के पहले दिन यानी शुक्रवार को 30 करोड़ रुपये ,दूसरे दिन 36.5 करोड रुपए, तीसरे दिन 54.5 करोड रुपए,चौथे दिन 59 करोड रुपए का उछाल आया। उसके बाद पांचवें दिन इस फिल्म ने की कमाई में काफी गिरावट आई। पांचवें दिन इस फिल्म ने 20 करोड रुपए, उसके बाद छठे दिन 13 करोड रुपए सातवें दिन 11.25 करोड रुपए कमाए।पूरे वीक की कुल कमाई देखें तो अब तक 224 .25 करोड़ यह फिल्म कमा चुकी है। अगर देखे तो इससे पहले सनी की गदर 2 ने 1 हफ्ते में करीब 284 करोड़ कमाए थे।
क्या वीकेंड में 300 करोड़ पार करेगी बॉर्डर 2?
शुक्रवार को सिनेमा में मर्दानी 3, मायासभा और गांधी टाक्स यह तीन फिल्में रिलीज हुई है। ये तीन फिल्में इनका लिमिटेड स्पेस दर्शक जुटाने वाली है यह बॉर्डर 2 को ज्यादा परेशानी नहीं आएगी क्योंकि बॉर्डर 2 एक देशभक्ति फिल्म है तो इसलिए उनको ज्यादा परेशानी नहीं होगी । इसका सीधा मतलब है कि इस वीकेंड भी बॉर्डर 2 फिर से बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई होने वाली है।
अनुमान लगाया जा सकता है कि इस वीकेंड भी बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करेगी। फिल्म का सेकंड वीकेंड भी लगभग 50 करोड़ और 60 करोड़ के बीच ही रहेगा। पहले हफ्ते और दूसरे हफ्ते कमाई को मिलाकर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।
बॉर्डर 2 कास्टिंग नाम
सनी दयोल – यह एकमात्र अभिनेता है जो बॉर्डर में और बॉर्डर 2 में भी दिखाई दिए। इस फिल्म में सनी देओल ने भारतीय सेनाधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलेर की भूमिका निभाई है जो सिख रेजीमेंट से संबंधित है। उनकी भूमिका कथित तौर पर हरदेव सिंह कलर पर आधारित है।
Meri, aapki , Hamari #Border2 ko itna pyaar dene ke liye , aap sab ko bohot ❤️❤️❤️🤗🤗🤗
🫡🫡🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳 pic.twitter.com/0WrTk6gL2A
— Sunny Deol (@iamsunnydeol) January 29, 2026
वरुण धवन- अभिनेता वरुण धवन फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म में वरुण धवन मेजर होशियार सिंह दहिया के किरदार में नजर आए जो पीवीसी है ,जो 3 ग्रेनेडियर्स से संबंधित एक भारतीय सेना के अधिकारी हैं।

दिलजीत दोसांझ – दिलजीत दोसांझ अभिनेता और गायक है उन्होंने बॉर्डर 2 में एक भारतीय वायु सेना अधिकारी निर्मलजीत सिंह सेखों पीवीसी की भूमिका निभा रहे है जो एफजी ऑफिसर है । निर्मलजीत सिंह नंबर 18 स्क्वाड्रन से संबंधित एक भारतीय वायु सेना अधिकारी है।

अहान शेट्टी – वह फिल्म का सबसे युवा अभिनेता है और अभिनेता सुनील शेट्टी का बेटा है। शेट्टी ने फिल्म में लेफ्टिनेंट कमांडर जोसेफ पियस अल्फ्रेड नोरोनह की भूमिका निभाई है। जो एक भारतीय नौसेना का एक अधिकारी था।

मोना सिंह – मोना सिंह ने इस फिल्म में सनी देओल की पत्नी का किरदार निभाया है। फिल्म में उनके किरदार का नाम अवतार चक्कल है ।

अन्या सिंह – अन्या सिंह ने बॉर्डर 2 में अहान शेट्टी की पत्नी की भूमिका निभाई है। उनके किरदार का नाम टेरेसा नोरोन्हा है।

सोनम बाजवा – अभिनेत्री सोनम बाजवा फिल्म बॉर्डर 2 में दिलजीत दोसांझ की पत्नी के रूप में भूमिका निभाई। उनके किरदार का नाम मनजीत कौर है।

मेधा राणा – मेधा राणा ने बॉर्डर 2 फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इस फिल्म में उसने वरुण धवन की पत्नी के रूप में भूमिका निभाई है। उनके किरदार का नाम धनो देवी है।
