RRB Group D Recruitment 2026: 21997 Posts, Eligibility, Age Limit, Salary & Online Form Date
जो बच्चे रेलवे में भर्ती होने के लिए सोच रहे हैं उनके लिए खुशखबरी है। RRB Group D ने ग्रुप डी पदों की भर्ती के लिए अपनी वेबसाइट पर आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। ग्रुप डी की भर्ती में 21997 पद रिक्त है ।अगर आप इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं तो आवेदन फार्म 31 जनवरी 2026 से आरंभ हो गए हैं और उम्मीदवार 2 मार्च 2026 तक आवेदन को भर सकता है। उम्मीदवार की आयु सीमा की बात की जाए तो न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष है जो 1 जनवरी 2026 तक मान्य होगी। उम्मीदवार इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ें।
RRB Group D भर्ती के बारे में विस्तार से पढ़ें
महत्वपूर्ण तिथियां-
RRB Group D भर्ती की अधिसूचना की तिथि 30 जनवरी 2026 है और 31 जनवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो रहे हैं। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार 2 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड और परिणाम तिथि को बाद में सूचित किया जाएगा। जल्द से जल्द इसकी अपडेट आ जाएगी । उम्मीदवारों को आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी पुष्टि कर लें। और ध्यान से अपना आवेदन भरें।

भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए सामान्य वर्ग और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹500 होगा । अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति ,अश्वेत, पिछड़ा वर्ग, महिला, ट्रांसजेंडर के लिए ₹250 शुल्क होगा ।
भुगतान करने का तरीका ऑनलाइन रहेगा । इसमें आप
डेबिट कार्ड , क्रेडिट कार्ड, अंतराजाल-लेनदेन, आईएमपी, कैश कार्ड ,मोबाइल वॉलेट से आवेदन का शुल्क भुगतान कर सकते हैं।
उम्मीदवार की आयु सीमा
RRB Group D की अधिसूचना के अनुसार 1 जनवरी 2026 तक की आयु सीमा निर्धारित की गई है । इसमें न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष रहेगी। आरआरबी के नियमों के अनुसार ग्रुप डी के पदों के लेवल एक के लिए आयु में छूट प्रदान करता है।
कुल पद
RRB Group D भर्ती के ग्रुप डी के पदों की 21997 पोस्ट है।
RRB Group D लेवल 1 भर्ती में विभिन्न पदों के लिए रिक्तियों का ब्यौरा
लेवल 1 के विभिन्न ग्रुप डी पदों की भर्तियों में सामान्य वर्ग में 9235, ईडब्ल्यूएस में 2237, अन्य पिछड़ा वर्ग 5217 ,अनुसूचित जाति 3231, अनुसूचित जनजाति 1726, आदि के लिए पदों की रिक्तियां है।

भर्ती में योग्यता मापदंड
इस भर्ती में वे उम्मीदवार जिन्होंने एनसीवीटी/ एससीवीटी द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा दसवीं हाई स्कूल परीक्षा पास की है या जिनके पास एनसीवीटी द्वारा राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाण पत्र है । वे आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन करने योग्य है।
आप यहाँ ये न्यूज़ भी पढ़ सकते हो – Click Here
RRB Group D लेवल 1 के लिए ऑनलाइन आवेदन 2026 कैसे करें –
- इच्छुक उम्मीदवार आरआरबी पद के लिए 2 मार्च 2026 से पहले अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
- अगर आप सीधे यहीं से आवेदन लिंक पर जाना चाहते हैं तो नीचे लिंक दिए हुए हैं का उपयोग करके आप सीधा ऑफिशल वेबसाइट पर चले जाएंगे।
- इच्छुक उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन पूरा करने के लिए आरआरबी की ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं।
ध्यान देने योग्य बातें
सबसे पहले विद्यार्थी ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें उसके बाद ही अपने फार्म को जमा करें क्योंकि आपके सपनों का सवाल है इसलिए ध्यान से फॉर्म को भरें।
आवेदन भरने के लिए दस्तावेज
आवेदन भरने के लिए फोटो और हस्ताक्षर,उम्मीदवार का आधार कार्ड, दसवीं कक्षा की मार्कशीट, जाति/ श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) पूर्व सैनिक प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) बैंक खाते का विवरण, निवास /पते का प्रमाण पत्र (मांगे जाने पर )अन्य उपयोगी दस्तावेज आपके पास उपलब्ध होने चाहिए।
जब उम्मीदवार फॉर्म भरने के लिए जाता है तो उनको यह सभी दस्तावेज स्कैन करके अपने पास रखना चाहिए। ताकि कोई भी गलती ना हो और जो जन्मतिथि है ,माता-पिता का नाम है ,अपना नाम है तो सभी दसवीं की मार्कशीट के अनुसार होने चाहिए ताकि कोई गलती ना हो और साथ ही अपनी सत्यापित कॉपी जरूर लेकर जाएं।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में सबसे पहले (सीबीटी -1) कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी। उसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षण होगा,दस्तावेज सत्यापन होगा और उसके बाद चिकित्सा परीक्षण होगा।
Apply Online Link Click Here
Check RRB Zone Wise Vacancy Details Click Here
Check Official Notification Click Here
RRB Group D Official Website Click Here
2 thoughts on “RRB Group D Recruitment 2026 Apply Online”