पाकिस्तान क्रिकेट पर संकट! बायकाट से बाहर होने का डर, ICC बैन और मेजबानी भविष्य अधर में
हाल ही में सूत्रों के हवाले से पाकिस्तान ने T20 वर्ल्ड कप में भारती के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया। रविवार को पाकिस्तान सरकार ने कहा कि अगर भारत से मैच होगा तो हमारी टीम टूर्नामेंट नहीं खेलेगी । इस पर ICC ने प्रतिक्रिया देते हुए PCB को अपने फैसले पर विचार करने के लिए कहा है।पाकिस्तान के द्वारा मैच का बॉयकॉट करने से उन पर गहरा संकट छा गया है। इस बॉयकॉट से पाकिस्तान पर क्या असर होगा आइये हम जानते है –
पाकिस्तान अगर भारत के खिलाफ मैच का बायकाट करता है तो क्या-क्या असर होगा
1. पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज से बाहर होने का खतरा
ICC खेल के नियमों व शर्तों के अनुसार अगर पाकिस्तान मैच बॉयकॉट करता है तो उसका रन रेट खराब होगा। 16.10.7 में क्लोज नहीं बताया कि पाकिस्तान के 20 ओवर में जीरो रन होंगे जबकि दूसरी तरफ भारत का एक भी ओवर अकाउंट नहीं होगा । इससे पाकिस्तान का रन रेट बाकी मैच जीत कर भी नेगेटिव ही जा सकता है।
- भारत और पाकिस्तान के अलावा ग्रुप ए में नामीबिया, अमेरिका और नीदरलैंड की टीम में भी है।
- अगर इसमें पाकिस्तानी टीम 3 मैचो में से एक मैच भी हार जाती है तो वह ग्रुप स्टेज से बाहर हो जाएगी।
- पिछले वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराकर अमेरिका ग्रुप स्टेज से बाहर भी कर चुका है।
2. ICC पाकिस्तान को वर्ल्ड कप से बन कर सकता है
जब से पाकिस्तान सरकार ने मैच मे बायकाट करने के लिए कहा है तो ICC ने पाकिस्तान को अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए कहा है। अगर world बॉडी PCB के बॉयकॉट फैसले के बारे में पूछने पर पाकिस्तान ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो ICC उसे इसी वर्ल्ड कप में बैन भी कर सकता है। अगर देखे तो पहले भी 5 टीमें वर्ल्ड कप मैच का विरोध कर चुकी हैं।
वर्ल्ड कप में किस-किस टीम ने बॉयकॉट किया
1996 वर्ल्ड कप
ऑस्ट्रेलिया खिलाफ-श्रीलंका
कारण – कोलंबी में आतंकी हमला, सुरक्षा चिंता
नतीजा- श्रीलंका को चौकओवर
1996 वर्ल्ड कप
वेस्टइंडीज खिलाफ श्रीलंका
कारण- कोलंबो में आतंकी हमला, सुरक्षा चिंता
नतीजा- श्रीलका को पौक ओवर
2003 वर्ल्ड कप
इंग्लैंड खिलाफ-जिम्बाब्वे
कारण – राजनीतिक अशांति, ब्रिटिश सरकार का निर्देश
नतीजा- जिम्बाब्वे को बौकओवर
2003 वर्ल्ड कप
न्यूजीलैंड खिलाफ-केन्या
कारण- सुख्खा चिंताएं
नतीजा- केन्या को दीकओवर
2026 टी-20 वर्ल्ड कप
पाकिस्तान खिलाफ भारत
कारण – बांग्लादेश के वर्ल्ड कप से बाहर होने पर सत्पोर्ट
नतीजा तय नहीं
RRB Group D Recruitment 2026 की खबर यहाँ पढ़े- Click here
3. NOC नहीं मिलेगी PSL को
इन मामलों में पाकिस्तान सुरक्षा कारणों का हवाला नहीं दे सकता क्योंकि टीम अपने सभी मैच भारत भारत में नहीं बल्कि श्रीलंका में खेलने वाली है। PCB अगर बांग्लादेश का सपोर्ट करने के कारणों हवाला देती है तो ICC उन पर एक्शन ले सकता है क्योंकि उन्होंने पहले ही धमकी दी थी कि अगर बांग्लादेश का सपोर्ट किया तो पाकिस्तान को NOC नहीं मिलेगा।
4. पाकिस्तान क्या करेगा जब नॉकआउट स्टेज में भारत सामने आया तो?
भारतीय खिलाफ खेलने के लिए पाकिस्तान में ग्रुप स्टेज में मन कर दिया लेकिन बोर्ड ने साफ नहीं किया है कि अगर टीम इंडिया के सामने नॉकआउट में टीम आई तो खेलेगी या नहीं । सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान से जवाब मांगा जाएगा अगर ठोस कारण नहीं हुआ तो PCB पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
सलमान अली आगा पाकिस्तान टीम के कप्तान ने PCB के फैसले पर कहा कि हम बस वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं सरकार ने किसी टीम के खिलाफ खेलने से मना किया है तो हम उनकी पालना करेंगे। हम इस टूर्नामेंट में अपना बढ़िया प्रदर्शन करके खेल दिखाएंगे।
5. पाकिस्तान को ICC से मेजबानी मिलना मुश्किल
2025 में चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान ने मेजबानी की थी। तकरीबन 29 साल बाद पाकिस्तान को किसी ICC टूर्नामेंट की मेजबानी मिली थी। अगर यही हालात रहे तो ICC पाकिस्तान को आने वाले समय में मेजबानी से भी हटा सकता है क्योंकि ICC की कमाई भारत पाकिस्तान मैच से बढ़ती है।