स्टेनो भर्ती में वैकेंसी बढी़ आवेदन शुरू होने की तारीख भी बदलाव
जो इच्छुक उम्मीदवार स्टेनो भर्ती की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए बड़ी खुशखबरी आई है । हरियाणा में स्टेनो भर्ती विज्ञापन संख्या 3/2026 की वैकेंसी बढ़ा दी गई है। आवेदन शुरू होने की तारीख में भी बदलाव किया गया है।
स्टेनो भर्ती के पदों की संख्या हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने बढ़ा दी है। विभागों से नई रिक्वेस्ट मिलने पर यह बदलाव किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार अगर इसको देखना चाहता है तो आधिकारिक वेबसाइट नोटिस जारी कर दिया गया है।
नोटिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्रुप नंबर दो और ग्रुप नंबर तीन में वैकेंसी की बढ़ोतरी में बदलाव बताया गया है इसके साथ-साथ आवेदन करने की तारीख में भी बदलाव किया गया है।
Important Update for PwBD Candidates..!!
Notice Link- https://t.co/tXQWAXqybL pic.twitter.com/4qmiNDffZD
— Himmat Singh (@advhimmatsingh) February 2, 2026
वैकेंसी बढ़ाई गई है उनका ब्यौरा
ग्रुप नंबर 2 में स्टेनो Typist English के पदों को 486 से बढ़कर 586 कर दिया गया है।
ग्रुप नंबर 3 के तहत स्टेनो टाइपिस्ट दोनों भाषाओं में पदों की संख्या 696 से बढ़कर 702 कर दी गई है।
इसके अलावा ग्रुप नंबर 3 के तहत जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर दोनों भाषाओं के पदों को 173 से बढ़कर 260 कर दिया गया है।

आवेदन प्रक्रिया शुरू होने वाली तारीख में
HSSC ने पदों की बढ़ोतरी के साथ-साथ वैकेंसी में आवेदन प्रक्रिया शुरू करने वाली तारीख में भी बदलाव किया है। नोटिस के अनुसार ऑनलाइन आवेदन पोर्टल 2 मार्च 2026 की बजाय 6 मार्च 2026 को खुलेगा।
आयोग ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वह आवेदन करने से पहले बदलाव किए गए विज्ञापन और सभी दिशा – निर्देशों को ध्यान से पढ़े ताकि किसी भी तरह की गलती ना हो और आप सही तरीके से आवेदन कर सके। भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी के लिए आप हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट पर जा सकते हैं।
RRB Group D Recruitment 2026 की खबर यहाँ पढ़े- Click here
नोटिस को कैसे चेक करें
सबसे पहले इस पोस्ट के नीचे HSSC की आधिकारिक की वेबसाइट का लिंक दिया गया है वहां क्लिक करके सीधे आप HSSC की साइट पर चले जाएंगे।
उसके बाद होमपेज पर नोटिफिकेशन लिखा मिलेगा वहां क्लिक करें ।
नोटिफिकेशन पर क्लिक करने के बाद पीएफ ओपन हो जाएगी
उम्मीदवार नोटिस को चेक कर सकते हैं या मैं इस पोस्ट के नीचे ही लिंक लगा देता हूं उस लिंक पर क्लिक करके आप सीधा नोटिस देख सकते हैं।